अलवर-महवा के बीच आरयूबी निर्माण कार्य, कई रेलसेवाएं रद्द व आंशिक रद्द, एक ट्रेन रहेगी रेगुलेट

जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जयपुर मंडल के अलवर-महवा स्टेशनों के मध्य स्थित समपार फाटक संख्या 116 (कालीमोरी फाटक, अलवर) पर आरयूबी (रेलवे अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। इस कार्य के चलते क्षेत्र में रेल यातायात प्रभावित रहेगा और कई रेलसेवाओं को रद्द, आंशिक रद्द तथा रेगुलेट किया गया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस निर्माण कार्य के कारण निम्न रेलसेवाएं प्रभावित रहेंगी?

रद्द रेलसेवाएं (प्रारम्भिक स्टेशन से)

गाड़ी संख्या 09635 जयपुर रेवाड़ी एक्सप्रेस दिनांक 10.05.2026 को रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 09636 रेवाड़ी जयपुर एक्सप्रेस दिनांक 10.05.2026 को रद्द रहेगी।

नोट: इन रेलसेवाओं को पूर्व प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पडीसल-खैरथल स्टेशनों के मध्य समपार फाटक संख्या 95 एवं 96 पर तकनीकी कार्य हेतु आंशिक रद्द भी किया गया है।

आंशिक रद्द रेलसेवाएं

गाड़ी संख्या 51973 मथुरा जयपुर सवारी गाड़ी दिनांक 10.05.2026 को मथुरा से प्रस्थान कर केवल अलवर तक संचालित होगी।

यानी यह ट्रेन अलवर जयपुर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

गाड़ी संख्या 51974 जयपुर मथुरा एक्सप्रेस दिनांक 10.05.2026 को जयपुर के स्थान पर अलवर से संचालित होगी।

यानी यह ट्रेन जयपुर अलवर के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

रेगुलेट/रीशड्यूल रेलसेवाएं

गाड़ी संख्या 12404 लालगढ़ प्रयागराज एक्सप्रेस दिनांक 10.05.2026 को लालगढ़ से अपने निर्धारित समय से 01 घंटा 30 मिनट देरी से (रेगुलेट) प्रस्थान करेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ, वेबसाइट अथवा संबंधित ऐप के माध्यम से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।