मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्रा इरम बी बनी पीलीभीत जनपद की एक दिन की डीएम,की जनसुनवाई। बहीं छात्रा कुमारी रिया गंगवार बनी एक दिन की जिला विकास अधिकारी।

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत छात्रा इरम बी बनी पीलीभीत जनपद की एक दिन की डीएम,की जनसुनवाई।

बहीं छात्रा कुमारी रिया गंगवार बनी एक दिन की जिला विकास अधिकारी।

/जनपद पीलीभीत में डीएम ज्ञानेंद्र सिंह के आदेश अनुसार मिशन शक्ति अभियान फेज 5.0 के अंतर्गत एक दिन की डीएम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा बताया गया कि मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत राम लुभाई साहनी राजकीय महाविद्यालय की बी0एस0 सी0 की छात्राओं को को एक दिन की जिलाधिकारी बनाये जाने हेतु आमंत्रित किया गया है।जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा बालिका इरम बी को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया।बालिका इरम बी को एक दिन की जिलाधिकारी बनाकर प्रेरित किया गया कि वह स्वयं शिक्षित होकर जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण कर सकती हैं।बी0 एस0 सी0 की छात्रा कु0 इरम बी द्वारा एक दिन की जिलाधिकारी बनकर जनसुनवाई के दौरान जमीनी विवाद की समस्या को सुना एवं सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
ततपश्चात विकास भवन में बी0एस0सी0 की छात्रा कु0 रिया गंगवार को एक दिन की जिला विकास अधिकारी बनाया गया।जिला विकास अधिकारी संजय कुमार द्वारा छात्रा को विकास कार्यों से सम्बंधित पूर्ण जानकारी दी गई,छात्रा द्वारा एक दिन की जिला विकास अधिकारी का कार्यभार संभाला गया एवं फाइलों का निरीक्षण किया गया।