नगर पालिका परिषद मुंगेली में वित्तीय वर्ष 2026-27

मुंगेली नगर पालिका परिषद मुंगेली में वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु मवेशी बाजार पशु पंजीयन शुल्क वसूली ठेके के लिए 7 अप्रैल 2026 मंगलवार को तृतीय नीलामी का आयोजन किया गया था,जिसमे रोहित शुक्ला,अध्यक्ष नगर पालिका, होरी सिंह ठाकुर,मुख्य नगर पालिका अधिकारी,पार्षद रोशन सोनी,सूरज यादव, नारद देवांगन,बोलीदार अनिल तंबोली,अरविंद श्रीवास,कामेंद्र साहू एवं लक्ष्मी प्रसाद छेदईया, राजेश,सत्तू ठाकुर,आयुष शुक्ला,प्रहलाद यादव उपस्थित रहे। इस प्रक्रिया में शामिल ठेकेदारों द्वारा लगाई गई बोली शासकीय निर्धारित दर के मानक तक नहीं पहुँच सकी। सरकारी दर से कम बोली प्राप्त होने के कारण नीलामी को स्थगित कर दिया गया है,तथा परिषद के निर्णय अनुसार नीलामी के संबन्ध में आगामी कार्यवाही की जावेगी।