अलीगढ़ में अग्निसचेतकों को दिए गए विशेष निर्देश, फसल आग की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई के आदेश

अलीगढ़ में अग्निसचेतकों को दिए गए विशेष निर्देश, फसल आग की घटनाओं पर तत्काल कार्रवाई के आदेश

छह फायर स्टेशनों पर बुलाकर कराई गई ब्रीफिंग, सुरक्षा व्यवस्था और समन्वय पर जोर

अलीगढ़। सोमवार में अग्नि दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं त्वरित नियंत्रण के उद्देश्य से 06 अप्रैल को अग्निशमन विभाग द्वारा विशेष बैठक/ब्रीफिंग आयोजित की गई। यह कार्यक्रम डीजी एफएस उत्तर प्रदेश फायर एंड इमरजेंसी सर्विस, लखनऊ के आदेशानुसार, एसएसपी अलीगढ़ के कुशल निर्देशन एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी मुकेश कुमार अलीगढ़ के पर्यवेक्षण में संपन्न हुआ।

इस दौरान जनपद के विभिन्न ब्लॉकों से जुड़े अग्निसचेतकों को अलीगढ़ के सभी फायर स्टेशनों पर बुलाया गया। बैठक में संबंधित प्रभारी/अग्निशमन अधिकारियों द्वारा आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

जनपद अलीगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में शामिल फायर स्टेशन?

फायर स्टेशन बन्नादेवी

फायर स्टेशन तालानगरी

फायर स्टेशन अतरौली

फायर स्टेशन गभाना

फायर स्टेशन खैर

फायर स्टेशन इगलास

अग्निसचेतकों को दिए गए अहम निर्देश

बैठक के दौरान प्रभारी अधिकारियों ने अग्निसचेतकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आग लगने की घटनाओं की रोकथाम के लिए सतर्क रहें और समय रहते आवश्यक कदम उठाएं।

विशेष रूप से फसलों में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए अग्निसचेतकों को आदेश दिए गए कि जैसे ही आग की सूचना मिले, वे तुरंत मौके पर पहुंचें और स्थानीय संसाधनों की मदद से आग को प्रारंभिक स्तर पर नियंत्रित करने का प्रयास करें, ताकि नुकसान को कम किया जा सके।

इसके साथ ही अग्निसचेतकों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे अपने क्षेत्र के स्थानीय जलस्रोतों की जानकारी अपने पास रखें, जिससे आवश्यकता पड़ने पर फायर टैंकरों को समय पर पानी उपलब्ध कराया जा सके।

समन्वय के लिए जरूरी विभागों के नंबर रखने के निर्देश

अधिकारियों ने अग्निसचेतकों को निर्देश दिए कि वे अपने क्षेत्र में कार्यरत सभी महत्वपूर्ण विभागों, विशेषकर अग्निशमन विभाग, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग एवं लेखपाल आदि के फोन नंबर अपने पास अनिवार्य रूप से रखें। ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय रहते संबंधित विभागों को सूचित कर त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके।

अग्निशमन विभाग ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार की ब्रीफिंग का उद्देश्य जनपद में आग की घटनाओं पर समय से नियंत्रण पाना, जनहानि एवं संपत्ति के नुकसान को रोकना तथा विभागीय समन्वय को मजबूत बनाना है।