मेडता रोड स्टेशन यार्ड में आरयूबी निर्माण कार्य, कई रेल सेवाएं रहेंगी रद्द व प्रभावित

जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा जोधपुर-फुलेरा रेलखंड के बीच स्थित मेडता रोड स्टेशन यार्ड में समपार फाटक संख्या 100 पर आरयूबी (रोड अंडर ब्रिज) निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस कार्य के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है, जिसके चलते क्षेत्र की कई रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द, कुछ आंशिक रूप से रद्द, कुछ का मार्ग परिवर्तित, जबकि कुछ ट्रेनों को रेगुलेट किया जाएगा।

रद्द रेल सेवाएं (प्रारंभिक स्टेशन से)

14891 जोधपुर-हिसार एक्सप्रेस 24 मई 2026 को रद्द

14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 25 मई 2026 को रद्द

22977 जयपुर-जोधपुर एक्सप्रेस 24 मई 2026 को रद्द

22978 जोधपुर-जयपुर एक्सप्रेस 24 मई 2026 को रद्द

आंशिक रद्द रेल सेवाएं

22422 जोधपुर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर के बजाय डेगाना से चलेगी (जोधपुर-डेगाना आंशिक रद्द)

14721 जोधपुर-बठिंडा एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर के बजाय बीकानेर से चलेगी (जोधपुर-बीकानेर आंशिक रद्द)

14722 अबोहर-जोधपुर एक्सप्रेस 23 मई को अबोहर से चलकर बीकानेर तक ही जाएगी (बीकानेर-जोधपुर आंशिक रद्द)

14892 हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस 24 मई को हिसार से चलकर डेगाना तक ही चलेगी (डेगाना-जोधपुर आंशिक रद्द)

22421 दिल्ली सराय-जोधपुर एक्सप्रेस 24 मई को दिल्ली सराय से चलकर डेगाना तक ही चलेगी (डेगाना-जोधपुर आंशिक रद्द)

मार्ग परिवर्तित रेल सेवाएं

14813 जोधपुर-भोपाल एक्सप्रेस 24 मई को परिवर्तित मार्ग जोधपुर-लूनी-मारवाड़ जं.-अजमेर-फुलेरा

14888 बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस 24 मई को परिवर्तित मार्ग जोधपुर-फलौदी-लालगढ़-बीकानेर

14707 हनुमानगढ़-दादर एक्सप्रेस 24 मई को परिवर्तित मार्ग बीकानेर-लालगढ़-फलौदी-जोधपुर

14887 ऋषिकेश-बाड़मेर एक्सप्रेस 23 मई को परिवर्तित मार्ग बीकानेर-लालगढ़-फलौदी-जोधपुर

14814 भोपाल-जोधपुर एक्सप्रेस 23 मई को परिवर्तित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जं.-जोधपुर

14853 वाराणसी सिटी-जोधपुर एक्सप्रेस 23 मई को परिवर्तित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जं.-जोधपुर

14087 दिल्ली-जैसलमेर एक्सप्रेस 24 मई को परिवर्तित मार्ग फुलेरा-अजमेर-मारवाड़ जं.-जोधपुर

22632 बीकानेर-मदुरै एक्सप्रेस 24 मई को परिवर्तित मार्ग बीकानेर-रतनगढ़-चूरू-सीकर-जयपुर

रेगुलेट (देरी से चलने वाली) रेल सेवाएं

15624 कामाख्या-भगत की कोठी एक्सप्रेस 22 मई को रतनगढ़-मेडता रोड के बीच 2 घंटे रेगुलेट

12465 इंदौर-जोधपुर एक्सप्रेस 24 मई को फुलेरा-मेडता रोड के बीच 20 मिनट रेगुलेट

22481 जोधपुर-दिल्ली सराय एक्सप्रेस 24 मई को जोधपुर-मेडता रोड के बीच 30 मिनट रेगुलेट

12468 जयपुर-जैसलमेर एक्सप्रेस 24 मई को फुलेरा-मेडता रोड बाईपास के बीच 30 मिनट रेगुलेट

यात्रियों से अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेकर ही स्टेशन पहुंचे तथा वैकल्पिक ट्रेनों का उपयोग करें। आरयूबी निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद रेल यातायात सामान्य हो जाएगा और भविष्य में यात्रियों को समपार फाटक पर जाम की समस्या से राहत मिलेगी।