एटा: वीरांगना अवंती बाई लोधी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की दबंगई, अस्पताल में डॉक्टर ने तीमारदारों से मारपीट के साथ दी जान से मारने की धमकी।

*एटा: वीरांगना अवंती बाई लोधी मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की दबंगई, हॉस्पिटल में डॉक्टर ने तीमारदारों के साथ की मारपीट।*


*संवाददाता: रमेश जादौन सिटी अपडेट न्यूज़। ✍️*


एटा मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर की दबंगई का नंगा खेल आया सामने, मरीजों को धमकाने का वीडियो हुआ वायरल।

वायरल वीडियो में दबंग अंदाज में डॉक्टर मुकेश परमार मरीज और तिमारदार को काफी उत्तेजित होकर गाली गलौज करते हुए ?हरामजादे कटवा दूँगा तुझे" जैसी ग़ंभीर और आपराधिक प्रवृत्ति को दर्शाने वाली "काटकर फेंक देने की धमकी" देता वीडियो में आया नजर, जिससे हर कोई मरीज और तिमारदार हैरान।

अपने बेटे के हाथ का ऑपरेशन कराने पहुंचे तिमारदार को दी जान से मारने की धमकी,डॉक्टर पर निजी अस्पताल में इलाज कराने का दबाव बनाने का आरोप।

दबंग डॉक्टर के विरुद्ध ग्रा.प.ए. एटा के जिलाध्यक्ष पीड़ित पंकज गुप्ता की तहरीर पर हुई एफ आई आर दर्ज, डॉक्टर पर कार्य वाही के साथ बर्खास्त करने की माँग तेज़।

सरकारी मेडिकल कॉलेज में तैनाती के बावजूद निजी अस्पताल की ?दुकान? चलाने पर उठे गंभीर सवाल,मरीजों को दबाव में लेकर डॉक्टर पर अपने निजी चिकित्सालय में भेजने की शिकायतें फिर हुईं ताजा।

पहले भी कई बार हड्डी के मरीजों को जबरन निजी अस्पताल रेफर करने के आरोपों में घिर चुके हैं डॉक्टर, लेकिन कार्रवाई ठंडे बस्ता में पड़ी।

दबंग और बेलगाम डॉक्टर पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य का संरक्षण प्राप्त होने के लग रहे हैं आरोप। मेडिकल कॉलेज में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। कुछ समय पहले दैनिक भास्कर की टीम ने स्ट्रिंग ऑपरेशन करते हुए खोली थी मेडिकल कॉलेज के भृष्टाचार की पोल।

वीडियो वायरल होते ही स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली पर एक बार फिर उठे सवाल,कार्रवाई की मांग तेज।

वीरांगना अवंतीबाई लोधी मेडिकल कॉलेज एटा का है पूरा मामला।


रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।