Chandauli News:मुगलसराय कोतवाल पर गिरी गाज, लापरवाही पर तत्काल निलंबन,महज 10 दिन की कुर्सी, जिम्मेदारी निभाने में चूके राजेश कुमार सिंह

लूट की घटना की सूचना एसपी को देर से देने और अवैध शराब बिक्री के वायरल वीडियो में लापरवाही उजागर,नवागत एसपी का पहला बड़ा एक्शन, चन्दौली पुलिस महकमे में मची खलबली

संवाददाता कार्तिकेय पाण्डेय�

चन्दौली। जनपद में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से सख्त कदम उठाए जा रहे हैं।इसी क्रम में मुगलसराय थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह पर बड़ी कार्रवाई की गई है। और उन्हें एसपी ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है

जानकारी के अनुसार, 02 अप्रैल 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें शराब की दुकान बंद होने के बाद भी अवैध रूप से शराब की बिक्री होते हुए दिखाया गया। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक द्वारा समय रहते कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उनकी कार्यशैली पर सवाल खड़े हुए।इसी दिन रात्रि में थाना क्षेत्र में लूट की एक गंभीर घटना भी घटित हुई, लेकिन इस घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक को समय से नहीं दी गई। इतना ही नहीं, मामले के अनावरण में भी ढिलाई बरती गई, जो पुलिस की कार्यप्रणाली के विपरीत माना गया।इन दोनों मामलों में लापरवाही सामने आने पर प्रभारी निरीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। यह कार्रवाई लूट की घटना की जानकारी देर से देने तथा अवैध शराब बिक्री के वायरल वीडियो के क्रम में लापरवाही बरतने के कारण की गई है।बताया गया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा पूर्व में सभी थानाध्यक्षों को स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि किसी भी महत्वपूर्ण घटना की सूचना तत्काल उपलब्ध कराई जाए और जनता की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। इसके बावजूद संबंधित प्रभारी निरीक्षक द्वारा निर्देशों की अनदेखी की गई।

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार सिंह मात्र 10 दिन तक ही कोतवाल के पद पर रह पाए �जिससे यह साफ संकेत गया है कि जनपद में कर्तव्यहीनता और लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।गौरतलब है कि चन्दौली जनपद में नवागत पुलिस अधीक्षक का यह पहला बड़ा एक्शन माना जा रहा है, जिसने पूरे पुलिस महकमे में सख्ती का स्पष्ट संदेश दे दिया है। इस कार्रवाई के बाद विभाग में खलबली मच गई है और अन्य थानाध्यक्षों में भी सतर्कता बढ़ गई है।सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में पुलिस अधीक्षक द्वारा थानों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा की जाएगी और लापरवाही पाए जाने पर इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।जनपद में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण और जनता का विश्वास मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में बेहतर पुलिसिंग, जवाबदेही और सक्रियता सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी इस तरह की कठोर कार्रवाई जारी