भारतीय पत्रकार संघ जिला इकाई का गठन

भारतीय पत्रकार संघ जिला इकाई का गठन, मूंदड़ा जिला अध्यक्ष नियुक्त, लोहार जिला कोषाध्यक्ष, दशोरा प्रदेश महासचिव, ख़ाबिया व शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत , हर्ष की लहर

चित्तौड़गढ़। भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर व महासचिव विवेक पाराशर की सहमति से प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खाबिया , विनय शर्मा एवं प्रदेश महासचिव अमित दशोरा ने चित्तौड़गढ़ जिला अध्यक्ष के लिए पीयूष मूंदड़ा और जिला कोषाध्यक्ष के लिए कालू लाल लोहार को नियुक्त किया है। भारतीय पत्रकार संघ के पदाधिकारीयों के मनोनयन पर जिला मुख्यालय के पत्रकार साथियों व ईष्ट मित्रों ने हर्ष व्यक्त कर स्वागत किया। भारतीय पत्रकार संघ में मनोनयन पर सर्व श्री भूपेंद्र काबरा, संदीप लड्ढा, जय प्रकाश जैन, मुकेश आमेरिया, सुनील जांगिड़, हेमराज रजक, कन्हैया लाल माली, अवनीश गर्ग, मनीष गौतम, कुलदीप चपलोत, देवेंद्र सिंह, कमल अग्रवाल सहित अन्य मित्रगणों ने हर्ष प्रकट कर पदाधिकारियों का स्वागत किया ।