यात्रियों को बड़ी राहत, जम्मू राजधानी एक्सप्रेस में 3AC का अतिरिक्त कोच जोड़ा गया

यात्रियों को बड़ी राहत, जम्मू राजधानी एक्सप्रेस में 3AC का अतिरिक्त कोच जोड़ा गया

भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए लिया गया निर्णय

जम्मू। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी प्रतीक्षा सूची को देखते हुए जम्मू मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 12425/12426 (राजधानी एक्सप्रेस) में 3AC श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच अस्थायी रूप से जोड़ने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था से यात्रियों को अधिक कन्फर्म टिकट मिलने के साथ-साथ आरामदायक यात्रा की सुविधा भी सुनिश्चित होगी।

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 12426 (राजधानी एक्सप्रेस) में दिनांक 04 अप्रैल से 10 अप्रैल 2026 तक 3AC का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। इससे यात्रा करने वाले यात्रियों को सीट/बर्थ की उपलब्धता बढ़ने का लाभ मिलेगा।

इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि ग्रीष्मकालीन छुट्टियों के दौरान यात्रियों एवं पर्यटकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यात्रियों की मांग को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर अन्य ट्रेनों में भी इसी प्रकार अतिरिक्त कोच लगाए जा सकते हैं।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट उपलब्धता की जानकारी एवं बुकिंग आईआरसीटीसी वेबसाइट या नजदीकी रेलवे आरक्षण काउंटर के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं।

राघवेंद्र सिंह, जनसम्पर्क निरीक्षक, जम्मू मंडल