एटा: जलेसर एसडीएम रहे अरूण कुमार के पुत्र उत्कर्ष वर्मा का यूपीपीएससी में हुआ चयन।

एटा: जलेसर एसडीएम रहे अरूण कुमार के पुत्र उत्कर्ष वर्मा का यूपीपीएससी 2024 परीक्षा में हुआ चयन।


जलेसर/एटा:

जनपद एटा में वर्ष 2020-21 में जलेसर के एसडीएम रहे अरूण कुमार के पुत्र उत्कर्ष वर्मा का चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में नायब तहसीलदार के पद पर हुआ है जिसके संबंध में नव चयनित नायब तहसीलदार उत्कर्ष वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी स्कूल शिक्षा लखनऊ पब्लिक स्कूल सैक्टर आई से पूर्ण की उसके बाद स्नातक आईआईटी रूड़की से इलैक्ट्रिक्स एण्ड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग में वर्ष 2019 में पूर्ण की साथ ही बताया कि काॅलेज के बाद एक वर्ष तक उन्होंने प्राईवेट फर्म में साफ्टवेयर डेवलपर के रूप में कार्य किया उसके बाद सिविल सर्विस की तैयारी शुरू की थी!
साथ ही जानकारी देते हुए बताया कि सिविल सर्विस की तैयारी करने व प्रेरित करने का श्रेय अपने पिता तत्कालीन एसडीएम अरूण कुमार से मिला जोकि अब सेवानिवृत हो चुके हैं साथ ही बताया कि पिता जी सेवानिवृत एसडीएम हैं जिन्होंने सदैव सिविल सर्विस की तैयारी कर देश सेवा के प्रति प्रेरित करते रहते थे साथ ही बताया कि वह तीन बार मेन्स व एक बार आईएफएस का इंटरव्यू भी दे चुके थे जबकि यूपीपीएससी की की परीक्षा में यह पहला ही प्रयास था और सफलता हासिल हुई जिसकी जानकारी मिलते ही जलेसर तहसील क्षेत्र के लोगों द्वारा फोन काल के माध्यम से बधाई प्रेषित की गई बधाई देने वालों में डाॅक्टर संजीव कुमार वार्ष्णेय बंटीबाबू,पम्मी ठाकुर पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा,शैलेश गौतम सहित तमाम गणमान्य लोगों द्वारा बधाई दी गई वहीं अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व गुरूजनों व इष्ट मित्रों को दिया है।

रिपोर्ट: रमेश जादौन एटा।