मासूमों की सेहत से खिलवाड़, प्रशासन मौन- ग्रामीणों में फूटा गुस्सा

पोल्ट्री फार्म बना बीमारी का अड्डा! मक्खियों का हमला, गांवों में हाहाकार

👉 मासूमों की सेहत से खिलवाड़, प्रशासन मौन- ग्रामीणों में फूटा गुस्सा

#हरदोई
.
अहिरोरी ब्लॉक के ग्राम कुइयां के पास संचालित एक पोल्ट्री फार्म अब आसपास के गांवों के लिए मुसीबत का कारण बन चुका है। फार्म से निकलने वाली सड़ांध और गंदगी ने पूरे इलाके को मक्खियों के आतंक में धकेल दिया है। हालात ऐसे हो गए हैं कि करीब 5 गांवों के लोग नरक जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मक्खियों की भरमार इतनी ज्यादा है कि घर में बैठना तो दूर, खाना खाना भी दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर मंडरा रहा है, जिनकी सेहत पर इसका सीधा असर पड़ रहा है।

⚠️ बीमारी को खुला न्योता

मक्खियों के कारण संक्रामक रोग फैलने का खतरा तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक गहरी नींद में है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

💔 सामाजिक जीवन भी प्रभावित

इस गंदगी और दुर्गंध का असर अब सामाजिक रिश्तों पर भी पड़ रहा है। गांव के युवाओं के विवाह प्रस्ताव तक ठुकराए जा रहे हैं, क्योंकि बाहरी लोग इस क्षेत्र में आने से कतराने लगे हैं।

🔥 प्रशासन के खिलाफ आक्रोश

स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है। उनका साफ कहना है कि अगर जल्द ही इस पोल्ट्री फार्म के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

👉 अब सवाल ये है कि क्या प्रशासन इस गंभीर समस्या पर जागेगा, या फिर गांव के मासूम ऐसे ही बीमारियों के साए में जीते रहेंगे?

MYogiAdityanath Brajesh Pathak All India Radio - Akashvani सूचना विभाग हरदोई Akhilesh Yadav Uttar Pradesh Highlights