यात्रियों की सुविधा हेतु कासगंज-मथुरा सवारी गाड़ी का अस्थायी मार्ग विस्तार, अब गंगापुर सिटी तक चलेगी ट्रेन

यात्रियों की सुविधा हेतु कासगंज-मथुरा सवारी गाड़ी का अस्थायी मार्ग विस्तार, अब गंगापुर सिटी तक चलेगी ट्रेन

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 55335/55336 कासगंज-मथुरा जं.-कासगंज सवारी गाड़ी का अस्थायी रूप से मार्ग विस्तार किया गया है। यह ट्रेन 04 अप्रैल से 15 अप्रैल 2026 तक गंगापुर सिटी तक/से संचालित की जाएगी।

रेलवे के अनुसार मार्ग विस्तार के तहत 55335 कासगंज-मथुरा-गंगापुर सिटी सवारी गाड़ी 04 से 15 अप्रैल 2026 तक कासगंज से 11:40 बजे प्रस्थान करेगी और पूर्व निर्धारित स्टेशनों पर रुकते हुए मथुरा जं. से 15:20 बजे, भरतपुर से 15:55 बजे, बयाना से 16:25 बजे, हिण्डौन सिटी से 16:55 बजे तथा श्री महावीर जी से 17:07 बजे प्रस्थान कर गंगापुर सिटी 18:20 बजे पहुंचेगी।

वापसी यात्रा में 55336 गंगापुर सिटी-मथुरा-कासगंज सवारी गाड़ी 04 से 15 अप्रैल 2026 तक गंगापुर सिटी से 19:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन श्री महावीर जी से 19:25 बजे, हिण्डौन सिटी से 19:37 बजे, बयाना से 20:05 बजे, भरतपुर से 20:40 बजे, मथुरा जं. से 22:00 बजे, मथुरा कैंट से 22:12 बजे, हाथरस सिटी से 22:55 बजे, हाथरस रोड से 23:04 बजे, सिकन्दरा राव से 23:30 बजे, मारहरा से 23:50 बजे चलकर अगले दिन कासगंज 00:30 बजे पहुंचेगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी लेकर ही सफर करें।

सुमित कुमार, मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी