ए.एम.पी.एस. स्कूल मंगरौर में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

ए.एम.पी.एस. स्कूल मंगरौर में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान

चकिया (चंदौली)। जनपद चंदौली के चकिया क्षेत्र स्थित मंगरौर में ए.एम.पी.एस. स्कूल में पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सम्मानित करते हुए शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उमाशंकर सिंह, अध्यक्ष गुरुदेव चौहान, मैनेजिंग डायरेक्टर औरंगज़ेब खान तथा प्रधानाचार्य संजय जायसवाल द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इसके पश्चात अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

विद्यालय परिवार की ओर से सभी अतिथियों एवं पत्रकार बंधुओं का माल्यार्पण, अंगवस्त्र, बैज एवं स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री मोनिका जायसवाल ने किया।
इसके बाद पुरस्कार वितरण का क्रम शुरू हुआ, जिसमें प्ले ग्रुप से कक्षा आठ तक के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉन्ज मेडल, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही खेलकूद एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया।

मुख्य अतिथि उमाशंकर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। वहीं अध्यक्ष गुरुदेव चौहान ने कहा कि शिक्षित बच्चे ही एक सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण करते हैं।

मैनेजिंग डायरेक्टर औरंगज़ेब खान ने शिक्षा को जीवन की ज्योति बताते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों का निर्माण करना है जो ज्ञान, चरित्र और कर्म?तीनों में श्रेष्ठ हों। प्रधानाचार्य संजय जायसवाल ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का पावन स्थल है, जहां विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।

कार्यक्रम में रिंकू विश्वकर्मा, उस्मान गनी, रवि गुप्ता, अजय राय, ग्राम प्रधान ओमप्रकाश साहनी, शकील अहमद, मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद आलम सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पत्रकार बंधुओं में दीप नारायण, अरुण कुमार, विक्की सहित अन्य मीडिया कर्मियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय के समस्त स्टाफ?अर्चना रस्तोगी, पूजा जायसवाल, राजनंदिनी, ममता देवी, रागिनी उपाध्याय, शिवम केसरी, पारुल यादव, मोनिका जायसवाल, शाहिद सर, प्रिया शर्मा, शुभम कुमारी, विंध्याचल देवी, रानी, शहजाद, पवन, विजय, विनय, तबरेज खान एवं माविया खातून?का आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

अंत में प्रधानाचार्य द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों और छात्रों की सहभागिता से कार्यक्रम अत्यंत सफल और यादगार बन गया।