निशुल्क ज्योतिष परामर्श शिविर से 700 से अधिक लोगों को मिला लाभ

जोधपुर। नक्षत्र लोक ज्योतिष विज्ञान शोध संस्थान, जोधपुर एवं श्री सैनिक क्षत्रीय हनुमान एवं महादेव मंदिर सेवार्थ ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रतलाम के राज्योतिषी स्वर्गीय पंडित बाबूलाल जोशी की 11वीं पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को निशुल्क ज्योतिष, हस्तरेखा एवं वास्तु परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विशेषज्ञों से परामर्श लिया। आयोजन के दौरान 700 से अधिक लोगों को ज्योतिषीय परामर्श प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ संत प्राणवल्लभ महाराज द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। शिविर का आयोजन राज ज्योतिषी पंडित अभिषेक जोशी के संयोजन में संपन्न हुआ।

इस शिविर में पंडित घनश्याम द्विवेदी, डॉ. भैरू प्रकाश दाधीच, पंडित अनीश व्यास, पंडित खींव राज शर्मा, डॉ. शंकर सिंह राजपुरोहित, योगेश कुमार योगी, पंडित हरिप्रसाद गौड़, डॉ. मनोज मिश्रा, संदीप जांगिड़, डॉ. मोनिका करल, डॉ. सपना सारस्वत, डॉ. अक्षिता कच्छवाह, श्रीमती मीनाक्षी कट्टा, अरुणा कंसारा सहित करीब 50 ज्योतिर्विदों ने भाग लिया।

आगंतुक अतिथियों का स्वागत संस्था के पदाधिकारियों मगन राज पवार, लवजीत टाक, महेंद्र सिंह टाक, राम किशोर देवड़ा, सत्यनारायण देवड़ा, सुकांत पांडे, गिरीश दवे, सुरेश दवे एवं विक्रांत दवे द्वारा किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ ज्योतिषी डॉ. भेरू प्रकाश दाधीच को उनके योगदान के लिए ?राज ज्योतिषी पंडित बाबूलाल जोशी ज्योतिष सम्मान? से सम्मानित किया गया।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य आमजन को ज्योतिष, हस्तरेखा एवं वास्तु संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु मार्गदर्शन देना है, जिससे लोगों को निशुल्क और सही परामर्श मिल सके।