कानपुर सेंट्रल-कानपुर पुल के बीच मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित,लखनऊ-कासगंज सवारी गाड़ी का शॉर्ट टर्मिनेशन, आगरा फोर्ट-लखनऊ एक्सप्रेस का मार्ग बदला

कानपुर सेंट्रल-कानपुर पुल के बीच मेगा ब्लॉक, कई ट्रेनें प्रभावित,लखनऊ-कासगंज सवारी गाड़ी का शॉर्ट टर्मिनेशन, आगरा फोर्ट-लखनऊ एक्सप्रेस का मार्ग बदला

बरेली। इज्जतनगर मंडल रेलवे प्रशासन द्वारा कानपुर सेंट्रल-कानपुर पुल बायाँ किनारा के मध्य स्थित ब्रिज संख्या 110 पर इंजीनियरिंग कार्य किए जाने के कारण मेगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के चलते कुछ गाड़ियों का शॉर्ट ओरिजिनेशन/टर्मिनेशन तथा मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।

रेलवे प्रशासन के अनुसार लखनऊ जंक्शन से 02 अप्रैल से 14 मई 2026 तक चलने वाली 55345 लखनऊ जं.-कासगंज सवारी गाड़ी अब लखनऊ जंक्शन के स्थान पर कानपुर अनवरगंज से संचालित की जाएगी। इस दौरान यह गाड़ी लखनऊ जंक्शन से कानपुर अनवरगंज के बीच निरस्त रहेगी। वहीं वापसी में कासगंज से 01 अप्रैल से 13 मई 2026 तक चलने वाली 55346 कासगंज-लखनऊ जं. सवारी गाड़ी अब लखनऊ जंक्शन के स्थान पर कानपुर अनवरगंज में ही यात्रा समाप्त करेगी। इस कारण यह ट्रेन कानपुर अनवरगंज से लखनऊ जंक्शन के बीच निरस्त रहेगी।

इसके अतिरिक्त रेलवे ने बताया कि आगरा फोर्ट से 02 अप्रैल से 13 मई 2026 तक चलने वाली 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जं. एक्सप्रेस को परिवर्तित मार्ग मथुरा जं.-कासगंज-शाहजहांपुर के रास्ते चलाया जाएगा। मार्ग परिवर्तन के चलते यह ट्रेन यमुना ब्रिज, टूण्डला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, भरथना, फफूंद, झींझक, रुरा, पनकी धाम, कानपुर सेंट्रल एवं उन्नाव स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।

रेलवे प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि लखनऊ जंक्शन से 02 अप्रैल से 13 मई 2026 तक चलने वाली 12179 लखनऊ जं.-आगरा फोर्ट एक्सप्रेस अपने निर्धारित मार्ग से ही संचालित की जाएगी।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति एवं समय की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।