एटा: लालपुर में 104वें विशाल दंगल मेला का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए दाँव पेच।

*एटा: लालपुर में 104वें विशाल दंगल मेला का आयोजन, पहलवानों ने दिखाए दाँव पेच।*

जलेसर/एटा:

जनपद एटा की की जलेसर तहसील क्षेत्र अंतर्गत गांव लालपुर में श्रवण गंगा सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित 104वें विशाल दंगल मेला का आयोजन किया गया। दंगल में हरियाणा राजस्थान और अन्य कई राज्यों से आए हुए नामी ग्रामी पहलवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। लालपुर में आज यह दंगल मेला 27 मार्च 2026 दिन शुक्रवार दोपहर 1:00 बजे से आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में परम पूज्य श्री योगेश पुरी जी महाराज महंत श्री मनकामेश्वर मठ मंदिर आगरा एवं उद्घाटन कर्ता पूज्य गुरुवर विश्व बंधु शशिभानु दास जी राज योगी महाराज एवं दीप प्रज्वलन कर्ता परम पूज्य श्री हरिहर पुरी जी महाराज मठ प्रशासक श्री मनकामेश्वर मठ मंदिर आगरा द्वारा फीता काट कर ऐतिहासिक परंपरागत विशाल दंगल का शुभारंभ किया गया। इस विशाल दंगल के आयोजक ठाकुर भीषम पाल सिंह लालपुर एवं सह आयोजक सूर्य प्रताप सिंह सूरज भैया सचिव श्रवण गंगा सेवा समिति द्वारा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी विशाल दंगल मेला को आयोजित किया गया है।

टूंडला एटा मार्ग स्थित लालपुर फार्म हाउस पर इस विशाल दंगल मेला का आयोजन हुआ जिसमें हजारों क्षेत्रीय लोगों ने दंगल में पहुंचकर पहलवानों की रोमांच कारी कुश्तियों का आनंद लिया। यह एक पारंपरिक और भारतीय संस्कृति को बढ़ाने वाला दंगल का कार्यक्रम है। इससे युवाओं को एक नई दिशा मिल रही है जो अनेकों अखाड़ो से आकर बड़े स्तर पर कुश्ती लड़ते हुए जिला, राज्य और राष्ट्र का नाम रोशन करते हैं। पिछले वर्ष भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ठाकुर बृजभूषण शरण सिंह भी लालपुर दंगल मेला में आए थे उन्होंने विजेता पहलवानों को अपने हाथों से पुरस्कार वितरण किया और दंगल में आए हुए सभी पहलवानों का मार्गदर्शन किया था। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देंनज़र सकरौली पुलिस मौजूद रही।

मौके पर मंच संचालक राजा ठाकुर, सचिन प्रताप सिंह, विवेक प्रताप सिंह, राजेंद्र प्रसाद शर्मा,वरिष्ठ भाजपा नेता दुलारे सिंह भदोरिया, भाजपा नेता प्रवेंद्र सिंह पम्मी ठाकुर, भाजपा विधायक टूंडला गजेंद्र धनगर, युवा भाजपा नेता नागेंद्र प्रताप सिंह राहुल बना, लोकेंद्र सिंह, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सचिन उपाध्याय, जिला उपाध्यक्ष राजेश सरानी, जिला उपाध्यक्ष,दिनेश लोधी, चेयरमेन जलेसर संजीव कुमार आईडिया, मोनू ठाकुर उडेरी, अनुराग सिंह जॉनी, सचिन कुमार, सोनू सिंह, शिवम शुक्ला के अलावा अन्य कई लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट: रमेश जादौन जलेसर, एटा।