पीलीभीत जनपद में गजरौला पुलिस ने महुआ के ग्राम प्रधान के सगे भांजे आरोपित को पीड़िता के द्वारा दिए गए मजिस्ट्रेट बयान के बाद जेल भेजा। ग्राम प्रधान बीरबल ने so ब्रजवीर सिंह की कर दी पदोन्नति,शि

लोकेशन/थाना गजरौला/पीलीभीत
रिपोर्टर/ राजेश गुप्ता
मो 9719672920

पीलीभीत जनपद में गजरौला पुलिस ने महुआ के ग्राम प्रधान के सगे भांजे आरोपित को पीड़िता के द्वारा दिए गए मजिस्ट्रेट बयान के बाद जेल भेजा।

ग्राम प्रधान बीरबल ने so ब्रजवीर सिंह की कर दी पदोन्नति,शिकायत पत्र में बना दिया इंस्पेक्टर।

महुआ के ग्राम प्रधान बीरबल ने पुलिस पर रिश्वत मांगने गाली गलौज कर मारपीट करने जैसे गंभीर आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायत पत्र।

थाने के बाहर समझौता करवा रहे थे महुआ के ग्राम प्रधान बीरबल।

क्या पीलीभीत में पुलिस इस्तेमाल के लिए है।

आरोपी पक्ष पर पहले वादी पक्ष पुलिस के द्वारा कार्यवाही कराते हैँ और बाद में समझौता कर लेते हैँ।


ऐसा ही एक मामला पीलीभीत जनपद की थाना गजरौला से निकलकर सामने आया है जहां पर पहले 17 वर्षीय नाबालिग युवती को बहला फुसलाकर आरोपित सुनील कुमार पुत्र बुलाकी राम निवासी स्टेशन लाइन पर गोटिया थाना पूरनपुर जनपद पीलीभीत ले गया,जहां युवती के पिता की शिकायत पर थाना गजरौला पुलिस के द्वारा धारा 137(2),87 के अंतर्गत आरोपित सुनील कुमार के खिलाफ दिनांक 20 मार्च 2026 को दर्ज कर लिया गया।आरोपित सुनील कुमार को युवती के द्वारा मजिस्ट्रेट के समक्ष दिए गए बयानों के आधार पर जेल भेज दिया गया। हालांकि इस मामले में युवती के परिजनों पर थाने के बाहर महुआ के ग्राम प्रधान बीरबल एवं अन्य लोगों के द्वारा अच्छा खासा दबाव बनाकर समझौता कराने के काफी प्रयास किए गए।मगर युवती के द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार को जेल भेज दिया।यहां बताना बेहद आवश्यक है जेल भेजा गया आरोपी सुनील कुमार ग्राम प्रधान महुआ बीरबल का सगा भांजा है तो वही शिकायतकर्ता भी ग्राम प्रधान बीरबल का रिश्तेदार है।जिस वजह से ग्राम प्रधान बीरबल इस मामले में समझौता कराने के लिए इंवॉल्व हो गए,गजरौला पुलिस के द्वारा जब आरोपी को जेल भेज दिया गया,पीड़ित पक्ष पर समझौता करने का दबाव डालने और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते 506 के अंतर्गत ग्राम प्रधान बीरबल के खिलाफ पुलिस के द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया,जिस पर ग्राम प्रधान बीरबल का 151 में चालान किया गया था. तब ग्राम प्रधान के द्वारा पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव को एक शिकायत पत्र दिया गया जिसमें थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह सहित एक दरोगा और एक सिपाही पर रिश्वत मांगने और गाली गलौज कर मारपीट करने के संबंध में आरोप लगाए गए हैँ।
वहीं अब सोचना लाजमी है की पीलीभीत पुलिस को जिस तरह से चाहे इस्तेमाल कर लीजिए और अगर थाना प्रभारी ब्रजवीर सिंह है तो कहने की क्या बात है, फिलहाल पुलिस विभाग के उच्च अधिकारी इस मामले में जांच में लग गए हैं।