रायपुर में मानव तस्करी रोधी जागरूकता कार्यशाला आयोजित

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेलवे सुरक्षा बल द्वारा राष्ट्रीय महिला आयोग के सहयोग से मानव तस्करी रोधी जागरूकता विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रायपुर स्थित रेलवे उल्लास भवन में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न विभागों और एजेंसियों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डेलिना खोंगडुप उपस्थित रहीं। उनके साथ पुलिस, रेलवे और सामाजिक संगठनों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। वक्ताओं ने मानव तस्करी की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए इसके रोकथाम के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई।

इस कार्यशाला में पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी, रेलवे कर्मचारियों सहित कुल 222 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। आयोजन का उद्देश्य जागरूकता बढ़ाकर इस सामाजिक अपराध पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करना रहा।