डायनेमिक सेंटल एकेडमी गढ़वल में वार्षिकोत्सव का आयोजन  

आलापुर (अम्बेडकरनगर )| शिक्षा अभावों की जननी है अशिक्षित व्यक्ति बेहतर भविष्य हासिल नहीं कर सकता जबकि शिक्षा एवं संस्कार से सारी सफलता हासिल की जा सकती है। उक्त बातें विधान सभा क्षेत्र आलापुर विकास खंड जहांगीरगंज के ग्राम बभनपुरा गढ़वल में स्थित डायनेमिक सेंटल एकेडमी गढ़वल बभनपूरा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर के लोकप्रिय विधायक त्रिभुवनदत्त ने कही। विद्यालय के प्रबंधक श्री शैलेंद्र दूबे एवं उनके सहयोगी साथियों ने विधायक त्रिभुवन दत्त जी को अंगवस्त्र भेट कर एवं फूल माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया।विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि अशिक्षा समस्त अभावों की जननी है,शिक्षा के बगैर कोई भी इंसान बेहतर मुकाम हासिल नहीं कर सकता है। शिक्षा एवं संस्कार के बदौलत ही सफलता की मंजिल मिलेगी।विधायक त्रिभुवन दत्त ने कहा कि शिक्षा हासिल करने के लिए अगर अभिभावक को आधी रोटी खानी पड़े तो खानी चाहिए लेकिन बच्चों को शिक्षा जरूर दिलाए।उन्होंने छात्र/छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना की।इस दौरान प्रदेश सचिव योगेन्द्रनाथ त्रिपाठी,श्यामसुंदर द्विवेदी,पूर्व प्रधानाचार्य अर्जुन पाण्डेय,राम मिलन पाण्डेय,मधुसूदन पाण्डेय,राजेश पाण्डेय,लक्ष्मण दूबे,रामसेवक दुबे,सपा नेता मनोज जायसवाल, प्रेमसागर प्रजापति, अजय गौतम एडवोकेट,कृष्ण कुमार पाण्डेय,मायाराम गौतम, आनंद पाण्डेय,गायक वीरेंद्र भारती,विजय प्रताप सिंह, मोहनलाल चौरसिया,रवि गौतम,प्रिंस पाण्डेय,राकेश कुमार राका,धीरेंद्र दुबे,संजय गौतम,अन्नू कन्नौजिया, अभिजीत यादव आदि मौजूद रहें।