एटा: इसौली से अवागढ तक चैत्र प्रतिपदा पर हिंदू एकता समूह ने निकाली भव्य भगवा यात्रा।

*एटा: इसौली से अवागढ तक चैत्र प्रतिपदा पर हिंदू एकता समूह ने निकाली भव्य भगवा यात्रा।*


*संवाददाता: रमेश जादौन सिटी अपडेट न्यूज़।*✍️


अवागढ/एटा:

हिंदू एकता समूह द्वारा हर वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को भगवा यात्रा निकाली जाती हे जो कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज दिन गुरुवार 19/3/2026 को है।
हिंदू एकता समूह के संस्थापक शुभम हिंदू ने बताया कि भगवा यात्रा का उद्देश्य भारत सनातन भारत को सनातन राष्ट्र घोषित हो आज भगवा यात्रा हनुमान मंदिर इसौली पर सुबह 9 बजे हवन होने के बाद 10 बजे बाइक रैली शुरू हुई जो इसौली चौराहा से होते हुए ओम शिवाय ट्रेडर्स अवागढ़ पर पहुंची। वहां से पदयात्रा मैन तिराहा से बाजार हुए अवागढ़ थाना पर समापन हो गई। यात्रा में अतिथि के तौर पर युवराज अम्बरीश पाल सिंह जी (बाबा साहब) ,सूरज प्रताप सिंह (सूरज भैया) भारतीय किसान यूनियन भानु के प्रदेश महा मंत्री गौरव प्रताप सिंह यात्रा में शामिल हुए। क्षेत्र एवं नगर वासियों ने जगह जगह अतिथियों का स्वागत एवं यात्रा पर पुष्पवर्षा की

इस मौके पर संस्थापक शुभम हिंदू, कोषाध्यक्ष मुकेश फौजी, उपाध्यक्ष अतुल ,संगठन सचिव अंशु , मीडिया प्रभारी सेवेंद्र ,प्रदेश महासचिव छोटू ,सोशल मीडिया प्रभारीअजय,आकाश गुप्ता ,सचिन प्रताप सिंह कमलेश यादव,अमन राघव, अजय ठाकुर,अर्जुन तोमर अतुल लोहार, किशन जी, किशन कुमार, अरुण कुमार प्रांजल शर्मा, नितिन तोमर अंकित ठाकुर, कार्तिक पाठक कार्तिक, शर्मा गुलशन ठाकुर राजू ठाकुर, नगर सचिव आदित्य कुमार, नगर महा मंत्री अंकित कुमार आदि पदाधिकारी एवं सेकडों सनातनी मौजूद रहे।


रिपोर्ट: रमेश जादौन जलेसर,एटा।