भारतीय सेना भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित

राजगढ़।सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा अग्निपथ योजना के अंतर्गत भर्ती वर्ष 2027 के लिए अविवाहित पुरुष अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित तिथियों के भीतर आवेदन कर सकते हैं।जारी सूचना के अनुसार ऑनलाइन पंजीयन करने की अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2026 है। अधिक जानकारी के लिए आवेदक www.joinindianarmy.nic.in से प्राप्त कर सकते हैं।ऑनलाइन परीक्षा की संभावित तिथियां 1 जून से 15 जून 2026 के बीच निर्धारित की गई हैं। परीक्षा की निश्चित तिथियों की घोषणा बाद में की जाएगी।यह भर्ती प्रक्रिया मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों जैसे भोपाल, राजगढ़, सीहोर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, बैतूल, दमोह, टीकमगढ़, पन्ना, हरदा, गुना सहित अन्य अधिकृत क्षेत्रों के स्थायी निवासियों के लिए आयोजित की जाएगी।सेना भर्ती कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि भारतीय सेना में चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष एवं पारदर्शी है तथा इसमें किसी प्रकार की सिफारिश या रिश्वत का कोई स्थान नहीं है। अभ्यर्थियों को फर्जी एजेंटों और भ्रामक दावों से सावधान रहने की सलाह दी गई है।अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल से संपर्क कर सकते हैं।