फिरोजपुर मंडल में माल ढुलाई में उल्लेखनीय वृद्धि, ट्रैक्टर लोडिंग में 53 प्रतिशत का उछाल

फिरोजपुर मंडल में माल ढुलाई में उल्लेखनीय वृद्धि, ट्रैक्टर लोडिंग में 53 प्रतिशत का उछाल

भारतीय रेलवे के फिरोजपुर मंडल ने माल ढुलाई के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मंडल रेल प्रबंधक संजीव कुमार के मार्गदर्शन में बिज़नेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) के लगातार प्रयासों से यह सफलता संभव हो पाई है।

फरवरी 2026 के दौरान मंडल ने ट्रैक्टर लोडिंग में शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 29 रेक की लोडिंग दर्ज की, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 19 रेक की तुलना में लगभग 53 प्रतिशत अधिक है। इस उल्लेखनीय वृद्धि से न केवल माल यातायात में इजाफा हुआ है, बल्कि रेलवे के राजस्व में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

मंडल द्वारा विभिन्न हितधारकों के साथ नियमित बैठकें आयोजित कर बेहतर समन्वय स्थापित किया गया, जिससे माल ढुलाई की प्रक्रिया को और अधिक सुगम बनाया जा सका। इसके साथ ही रेलवे की किफायती, समयबद्ध और ?डोर-टू-डोर? सेवा ने व्यापारियों का भरोसा भी मजबूत किया है।

यह उपलब्धि फिरोजपुर मंडल की कुशल कार्यप्रणाली, प्रभावी समन्वय और ग्राहकों को दी जा रही सुविधाजनक सेवाओं का परिणाम है। मंडल भविष्य में भी माल ढुलाई को बढ़ावा देने और ग्राहकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।