फतेहपुर में हो सकती है हल्की से मध्यम बारिश

वसीम खान ,विषय वस्तु विशेषज्ञ,कृषि मौसम विज्ञान कृषि विज्ञान केंद्र, फतेहपुर द्वारा मौसम पूर्वानुमान वैधता: दिनांक 18 मार्च, 2026 से 22 मार्च, 2026 तक के बारे मे बताया गया कि भारतीय मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया हैं कि दिनांक 18 से 22 मार्च तक फतेहपुर जिले में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। जिसके कारण दिनांक 20 से 22 के बीच में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना रहेंगी। अधिकतम तापमान 31.0 से 37.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 19.0 से 20.0 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवा की दिशा उत्तर पश्चिमी से उत्तर पूर्वी होगी, हवा की गति सामान्य रहने की संभावना हैं।