पुरी स्टेशन पर ब्लॉक के चलते गांधीधाम–पुरी एक्सप्रेस आंशिक निरस्त, यात्रियों को सलाह

पुरी। पूर्व तट रेलवे के खुर्दा रोड मंडल अंतर्गत पुरी रेलवे स्टेशन पर चल रहे प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन कार्य के चलते ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया गया है। इस कार्य के लिए करीब 60 दिनों का ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण गांधीधाम?पुरी के बीच चलने वाली साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त (शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन) किया गया है।

रेलवे प्रशासन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, कई ट्रेनों का संचालन साक्षीगोपाल स्टेशन के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन तक सीमित रहेगा।

आंशिक रूप से निरस्त ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है

ट्रेन संख्या 12993 गांधीधाम पुरी एक्सप्रेस

20, 27 मार्च; 3, 10, 17, 24 अप्रैल; 1, 8 मई 2026 को यह ट्रेन साक्षीगोपाल के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

ट्रेन संख्या 12994 पुरी?गांधीधाम एक्सप्रेस

23, 30 मार्च; 6, 13, 20, 27 अप्रैल; 4, 11 मई 2026 को यह ट्रेन साक्षीगोपाल के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

ट्रेन संख्या 22973 गांधीधाम?पुरी एक्सप्रेस

18, 25 मार्च; 1, 8, 15, 22, 29 अप्रैल; 6, 13 मई 2026 को यह ट्रेन साक्षीगोपाल के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी।

ट्रेन संख्या 22974 पुरी?गांधीधाम एक्सप्रेस

21, 28 मार्च; 4, 11, 18, 25 अप्रैल; 2, 9, 16 मई 2026 को यह ट्रेन साक्षीगोपाल के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना बनाते समय इन बदलावों को ध्यान में रखें और असुविधा से बचने के लिए पहले से जानकारी प्राप्त कर लें।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, प्लेटफॉर्म अपग्रेडेशन कार्य पूरा होने के बाद पुरी स्टेशन पर यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और सुगम यात्रा अनुभव मिलेगा।