ऊंचाहार,रायबरेली।क्षेत्र पुण्य आत्माओं की धरती है,कुछ न कुछ ..."> ऊंचाहार,रायबरेली।क्षेत्र पुण्य आत्माओं की धरती है,कुछ न कुछ ..."> ऊंचाहार,रायबरेली।क्षेत्र पुण्य आत्माओं की धरती है,कुछ न कुछ ...">

रामलीला मैदान ऊंचाहार में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीरामकथा का आयोजन 19 मार्च 2026 से 27मार्च 2026 तक 

"जिनके कपट,दंभ नहि माया।तिनके हृदय बसहूं रघुराया।।

ऊंचाहार,रायबरेली।क्षेत्र पुण्य आत्माओं की धरती है,कुछ न कुछ पुण्य कार्य क्षेत्र में होते ही रहते है।वैसे ही ऊंचाहार क्षेत्र में भगवान श्री राम की संगीतमय कथा का प्रवचन श्री धाम वृंदावन मथुरा से पधारे श्रद्धेय बाल व्यास महेंद्र कृष्ण कन्हैया जी के मुखारबिंदु से रसाबोर कराने के लिए अपने सभी भक्तजनों के कल्याण हेतु ऊंचाहार बस स्टॉप रामलीला मैदान में भव्य नौ दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा का आयोजन किया है।बस स्टॉप रामलीला मैदान ऊंचाहार में चैत्र नवरात्रि मार्च 19 से प्रारंभ होने वाली नौ दिवसीय संगीतमय श्री रामकथा के साथ साथ विशाल रुद्र महायज्ञ का भी आयोजन है।ज्ञात हो कि श्री धाम वृंदावन मथुरा से पधारे श्रद्धेय बाल व्यास महेंद्र कृष्ण कन्हैया जी ने बताया कि यज्ञ प्रारंभ 19मार्च से 27 मार्च तक प्रातः 08बजे से 12 बजे तक और कथा दोपहर 03बजे से शाम 07बजे तक कथा कार्यक्रम का आयोजन किया है।आयोजकों ने कथा आयोजन के प्रति अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वाहन कर रहे है।कथा आयोजक मंडली ने अनुरोध किया है कि सभी भक्तजन संगीतमय श्रीरामकथा का अनुश्रवण कर जीवन को सफल बनाएं।