उर्स में बड़े सरकार की दरगाह पर सांसद आदित्य यादव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने की गुलपोशी-चादरपोशी

उर्स में बड़े सरकार की दरगाह पर सांसद आदित्य यादव व पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने की गुलपोशी-चादरपोशी।

गुलपोशी कर देश में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली की मांगी दुआ।

सांसद और पूर्व मंत्री ने लोगों को रमजान की मुबारकबाद देकर भाईचारे का दिया संदेश।

बदायूं। उर्स के मौके पर हज़रत सुल्तानुल आरफ़ीन बड़े सरकार की दरगाह पर अकीदतमंदों की भारी भीड़ उमड़ी। देश के कोने-कोने से आए जायरीन ने दरगाह पर हाज़िरी लगाकर दुआएं मांगीं। सपा सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा भी दरगाह पहुंचे और गुलपोशी व चादरपोशी कर अपनी अकीदत पेश की।

सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने दरगाह शरीफ पर पहुंचकर सबसे पहले बड़े सरकार की मजार पर फूलों की चादर चढ़ाई और गुलपोशी की। इसके बाद उन्होंने मुल्क में अमन-चैन, भाईचारे, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि देश में आपसी प्रेम और सौहार्द बना रहे तथा सभी लोगों की जिंदगी खुशहाल हो।

सांसद आदित्य यादव ने कहा कि बड़े सरकार की दरगाह पर हर साल उर्स के मौके पर देशभर से लोग आते हैं और यहां की फिजा में भाईचारे और मोहब्बत का पैगाम मिलता है। उन्होंने कहा कि सूफी संतों की शिक्षाएं समाज को जोड़ने और इंसानियत का रास्ता दिखाने का काम करती हैं।

पूर्व मंत्री आबिद रज़ा ने कहा कि उर्स जैसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता और सद्भाव को मजबूत करते हैं। यहां हर धर्म और समुदाय के लोग एक साथ आकर दुआ करते हैं, जो हमारे देश की गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है।

सांसद आदित्य यादव और पूर्व मंत्री आबिद रजा ने दरगाह पर मौजूद लोगों को पवित्र माह रमजान की मुबारकबाद भी दी और रोजेदारों के लिए दुआ की। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना सब्र, इबादत और इंसानियत की खिदमत का महीना होता है, जिसमें लोगों को जरूरतमंदों की मदद करने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का संदेश मिलता है।

इस अवसर पर मुख्य रूप से अशरफ पीजी, मुशाहिद पीरजी, शहाब पीरजी, सगीर पीरजी, अनवर खां सभासद, नवेद सभासद, राजा सभासद, अबरार सभासद, मुशाहिद सभासद, अफसर अली खां, क़ौसर अली, सोहिल सिद्दीकी, फरहत सिद्दीकी, साकिब अली, अली अल्वी, अनीस सिद्दीकी, वसीम सैफी, फैसल अली, युनुस अल्वी, छोटू, बबलू, पप्पन पीरजी, सलमान एडवोकेट आफाक पीरजी, मुशीर पीरजी, पप्पू पीरजी, आदि लोग मौजूद रहें।