पुलिस परीक्षार्थियों के लिए 14–15 मार्च को चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

पुलिस परीक्षार्थियों के लिए 14?15 मार्च को चलेंगी दो स्पेशल ट्रेनें, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल

मुरादाबाद। यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। बड़ी संख्या में आने वाले अभ्यर्थियों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए 14 और 15 मार्च को दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। ये ट्रेनें बिजनौर?बरेली और लखनऊ?शाहजहांपुर के बीच संचालित होंगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार परीक्षा के दौरान यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और अभ्यर्थियों को समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे अधिकारियों व कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

दरअसल, यूपी पुलिस भर्ती व प्रोन्नति बोर्ड की ओर से सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा शुक्रवार और शनिवार को आयोजित की जा रही है। मुरादाबाद में इस परीक्षा के लिए करीब 45 हजार परीक्षार्थियों के पहुंचने की उम्मीद है। इतनी बड़ी संख्या को देखते हुए न सिर्फ जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट मोड में है, बल्कि रेलवे प्रशासन ने भी अतिरिक्त इंतजाम किए हैं।

रेलवे के सीनियर डीसीएम के अनुसार दोनों विशेष ट्रेनें 14 और 15 मार्च को चलाई जाएंगी और प्रत्येक ट्रेन एक दिन में दो फेरे लगाएगी। इन ट्रेनों के संचालन से बिजनौर, अमरोहा, गजरौला, मुरादाबाद और रामपुर समेत कई स्टेशनों से आने वाले अभ्यर्थियों को काफी राहत मिलेगी।

बिजनौर?बरेली स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

बिजनौर से सुबह 4:20 बजे प्रस्थान

बरेली पहुंचने का समय 8:50 बजे

वापसी में

बरेली से दोपहर 1:00 बजे प्रस्थान

बिजनौर पहुंचने का समय शाम 6:20 बजे

रूट: हल्दौर, चांदपुर सियाऊ, गजरौला, अमरोहा, मुरादाबाद और रामपुर।

लखनऊ?शाहजहांपुर स्पेशल ट्रेन का शेड्यूल

लखनऊ से सुबह 4:10 बजे प्रस्थान

शाहजहांपुर पहुंचने का समय 7:15 बजे

वापसी में

शाहजहांपुर से दोपहर 1:00 बजे प्रस्थान

लखनऊ पहुंचने का समय शाम 4:10 बजे

रूट: मलीहाबाद, संडीला, बालामऊ और हरदोई।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि परीक्षा के दौरान स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ और पुलिस बल तैनात रहेगा, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और यात्रा सुरक्षित व सुगम बनी रहे।