चैत्र नवरात्रि के मद्देनज़र जम्मू मंडल ने विशेष ट्रेन 04081/04082 की सेवाओं का किया विस्तार

जम्मू। चैत्र नवरात्रि के दौरान श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल ने विशेष आरक्षित ट्रेन संख्या 04081/04082 (नई दिल्ली?श्री माता वैष्णो देवी कटरा) के संचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस निर्णय से श्रद्धालुओं को यात्रा में अधिक सुविधा मिलेगी और उनकी यात्रा सुगम एवं आरामदायक बन सकेगी।

विस्तारित कार्यक्रम के अनुसार ट्रेन संख्या 04081 नई दिल्ली?श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्पेशल पहले 21 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक संचालित की जा रही थी। अब इसका संचालन 17 मार्च से 30 मार्च 2026 तक 14 फेरों के लिए बढ़ाया गया है।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04082 श्री माता वैष्णो देवी कटरा?नई दिल्ली स्पेशल पहले 22 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक चल रही थी, जिसे अब 18 मार्च से 31 मार्च 2026 तक 14 फेरों के लिए विस्तारित किया गया है।

इस संबंध में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि रेलवे यात्रियों की सुविधा और उनकी बढ़ती मांग के प्रति सदैव संवेदनशील रहा है। उन्होंने कहा कि इस विशेष ट्रेन के पिछले फेरों में 100 प्रतिशत ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई थी, जिसके कारण इसकी लोकप्रियता को देखते हुए सेवाओं का विस्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि चैत्र नवरात्रि के दौरान श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं और कश्मीर घूमने आने वाले पर्यटकों को इस निर्णय से विशेष लाभ मिलेगा तथा यात्रियों को टिकट उपलब्धता में भी सुविधा होगी।