सिरफिरे नशेड़ी युवक की पिटाई का वीडियो वायरल, लड़कियों के पीछे चक्कर लगाने का आरोप

श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर में एक सिरफिरे नशेड़ी युवक की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। आरोप है कि युवक लड़कियों के पीछे चक्कर लगा रहा था और फबतियां कस रहा था। विद्यालय से परीक्षा देकर घर लौट रही दो छात्राओं के साथ यह घटना हुई। मौके पर पहुंचे युवकों ने नशेड़ी युवक को पकड़कर जमकर धुनाई की और लड़कियों के पैर पकड़वाकर माफी मंगवाई।

घटना की जानकारी....

- श्रीकरणपुर के वार्ड-19 में TPS स्कूल के पास हुआ घटनाक्रम

- नशेड़ी युवक लड़कियों के पीछे चक्कर लगा रहा था

- मौके पर पहुंचे युवकों ने युवक को पकड़कर की धुनाई

- लड़कियों के पैर पकड़वाकर मंगवाई माफी