आदमपुर में लगी ईश एग्रीटेक द्वारा जैविक खेती की पाठशाला

फतेहपुर।केमिकल फर्टिलाइजरों से हो रहे नुकसान व गंगा की धारा को स्वच्छ व निर्मल रखने के लिए सरकार प्रयासरत है।किसानों की कमाई के साथ पर्यावरण संरक्षण व मृदा की उर्वरा क्षमता के तमाम योजनाएं चल रही हैं।इसी सोच के चलते कृषि विभाग फतेहपुर जनपद के गंगा तटवर्ती गाॅवो मे जैविक खेती को बढावा देने के लिए किसानों को अनुदान व प्रशिक्षण की व्यवस्था कर रहा है।इसी क्रम मे तेलियानी ब्लाक के आदमपुर गांव में नमामि गंगे योजना के तहत जैविक कृषि मेला व प्रदर्शनी का आयोजन
गुरूवार को उप जिला कृषि निदेशक सत्येंद्र सिंह के निर्देशन में कृषि विभाग की सर्विस प्रोवाइडर ईश एग्रीटेक प्राईवेट लिमिटेड इंदौर मध्य प्रदेश के द्वारा आयोजित किया गया। मेले का शुभारंभ फीता काटकर फूलसिंह पटेल व सेवानिवृत संयुक्त कृषि निदेशक डा. ओपी वर्मा ने किया। कार्यक्रम में सैकड़ों महिला व पुरूष किसानों ने प्रतिभाग किया।कार्यक्रम की शुरूआत में पर्यटन विभाग के अनिल कुमार ने पर्यटन विभाग द्वारा जनपद में चलाई जा रही गतिविधियों से अबगत कराया।वहीं किसानों के लिए संभवानाओं र भी चर्चा की।कृषि विज्ञान केंद्र थरियांव के डाॅ जगदीश किशोर ने फसल सुरक्षा व जैविक कीट नियंत्रण की सलाह दी।उन्होने दीमक नियंत्रण, कीटों के निदान तथा फसल में रोगों से बचाव के उपाय बताए।डाॅ संजय कुमार ने किसानों को उद्यानिकी फसलों में आम के बाग प्रबन्धन व गंगा कटरी की खेती में सामयिक प्रबन्धन की तकनीकी जानकारी दी।प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षक वीरेंद्र यादव ने किसानों को बाजार पर आश्रित न रहकर आत्मनिर्भर किसान बनने कि लिए खुद का बीज खाद व जैविक कीटनाशक रखने की सलाह दी। उनके साथ रमाकांत तिवारी ने जीवामृत बनाने और खेती में उपयोग की जानकारी दी।उन्होंने देशी गाय के महत्व पर प्रकाश डाला। डा शिवमंगल सिंह ने मेढ़बंदी,फसल विवधीकरण,फसल चक्र अपनाने व गर्मी की गहरी जुताई के साथ किसानों को हरी खाद बोने की सलाह दी।उन्होने नीम आधारित खेती पर बल दिया।औषधीय व सगन्ध खेती के लिए अमित श्रीवास्तव ने कालमेघ,तुलसी,चिया,अश्वगंधा,स्टीविया,भूमि आंवला व गेंदा,गुलाब,रजनीगंधा आदि फूलों की खेती के बारे में जानकारी दी।डा ओ पी वर्मा ने कीट निय॔त्रण के लिए मित्र व शत्रु कीट की पहचान को लाभदायक बताया।इस मौके पर भृगु आर्गेनिक,जैविक महिला उत्पादक समूह,हरि हर्बल व एफपीओ के उत्पादों के स्टॉल लगाए गए।ईश एग्रीटेक के प्रोजेक्ट क्वार्डिनेटर जितेंद्र सिंह के साथ अनिल मिश्रा, अखिलेश कुमार, विवेक ,रामेन्द्र सिंह पटेल आदि रहे।कार्यक्रम का सफल संचालक आलोक गौड़ ने किया।