मुरादाबाद:जुम्मा अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट भारी पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च

मुरादाबाद:जुम्मा अलविदा की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट भारी पुलिस बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च

रमजान माह के अंतिम शुक्रवार यानी जुम्मा अलविदा की नमाज को शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न कराने के लिए मुरादाबाद पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया गुरुवार को शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान लोगों से शांति सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई पुलिस प्रशासन की ओर से थाना मुगलपुरा क्षेत्र के जामा मस्जिद चौराहे पर स्थानीय गणमान्य लोगों धर्मगुरुओं और समाज के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी आयोजित की गई बैठक में सभी से आपसी भाईचारा बनाए रखने और जुम्मा अलविदा की नमाज को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने की अपील की गई अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अफवाह या अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी बैठक के बाद पुलिस प्रशासन ने शहर के प्रमुख और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। जामा मस्जिद गलशहीद थाना क्षेत्र और डबल फाटक सहित आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है इसके अलावा नमाज के दौरान भीड़ और ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात रूट में भी आंशिक बदलाव किए गए हैं नगर पुलिस अधीक्षक कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि जुम्मा अलविदा की नमाज को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन के साथ मिलकर मजिस्ट्रेट और भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया है उन्होंने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए जामा मस्जिद, थाना गलशहीद और डबल फाटक क्षेत्र से ट्रैफिक का रूट डायवर्ट किया गया है, ताकि नमाज के दौरान आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो पुलिस प्रशासन का कहना है कि पूरे शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और किसी भी तरह की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है वहीं पुलिस अधिकारियों ने लोगों से भी अपील की है कि वे शांति और सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।