उप परिवहन आयुक्त बरेली परिक्षेत्र एवं संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बरेली मंडल के द्वारा जनपद बदायूं में किया गया एक्रीडिटेशन ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ

उप परिवहन आयुक्त बरेली परिक्षेत्र एवं संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) बरेली मंडल के द्वारा जनपद बदायूं में किया गया एक्रीडिटेशन ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर का शुभारंभ

जन सामान्य को सूचित किया जाता है कि निजी क्षेत्र में स्थापित एक्रीडिटेशन ड्राइविंग ट्रेनिंग केंद्र बिल्सी रोड बदायूं का उद्घाटन आज दिनांक 12-02-2026 को श्री कमल गुप्ता उप परिवहन आयुक्त बरेली परिक्षेत्र एवं श्री पंकज सिंह संभागीय परिवहन अधिकारी बरेली के द्वारा

जनपद में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने तथा प्रशिक्षित एवं जिम्मेदार वाहन चालकों को तैयार करने के उद्देश्य से सेंटर का शुभारंभ किया गया। इस सेंटर की स्थापना का मुख्य उद्देश्य आमजन को वैज्ञानिक एवं आधुनिक तकनीकों के माध्यम से सुरक्षित ड्राइविंग का परीक्षण/प्रशिक्षण प्रदान करना है।

इस अवसर पर श्री कमल गुप्ता द्वारा बताया गया कि इस ट्रेनिंग सेंटर में वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क सुरक्षा के मानकों, आपातकालीन परिस्थितियों में वाहन संचालन, वाहन की मूलभूत तकनीकी जानकारी तथा पर्यावरण अनुकूल ड्राइविंग के बारे में प्रशिक्षित किया जाएगा। प्रशिक्षण में आधुनिक सिमुलेटर, व्यावहारिक ड्राइविंग अभ्यास तथा विशेषज्ञ प्रशिक्षकों की सहायता से प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने तथा यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी श्री कमल गुप्ता अप परिवहन आयुक्त बरेली परिषद बरेली के द्वारा घोषणा की गई की 16-03-2026 से समस्त ड्राइविंग टेस्ट के परीक्षण सेंसर युक्त ड्राइविंग ट्रैक पर ही लिए जाएंगे मैन्युअल रूप से कोई भी टेस्ट नहीं लिया जाएगा

एक्रीडिटेशन ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर के शुभारंभ के अवसर पर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) श्री हरिओम, माल/यात्री कर अधिकारी अभिनव चौधरी एवं संचालक श्री मयंक जी के साथ-साथ समस्त ड्राइविंग ट्रेनिंग सेंटर स्टाफ एवं परिवहन विभाग के कर्मचारी इत्यादि उपस्थित रहे