अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों का सम्मान

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों का सम्मान
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 12 मार्च को उत्तर मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन, मुख्यालय प्रयागराज द्वारा पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्पंदन रेलवे अधिकारी क्लब, सूबेदारगंज, प्रयागराज में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उत्तर मध्य रेलवे के मुख्यालय में विभिन्न पदों पर कार्यरत अराजपत्रित महिला कर्मचारियों में से उत्कृष्ट कार्य करने वाली 24 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। संगठन की अध्यक्षा श्रीमती हिमा चौहान सिंह ने इन सभी चयनित महिला कर्मचारियों को प्रशस्ति-पत्र तथा उपहार प्रदान कर सम्मानित किया।
कार्यक्रम के दौरान सम्मानित महिला कर्मचारियों के लिए खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
इस अवसर पर संगठन की सचिव श्रीमती साधना कुमार सहित श्रीमती सुप्रिया सिन्हा, श्रीमती भावना सिंह, श्रीमती श्रुति सचान, श्रीमती संगीता द्विवेदी, श्रीमती रेणु पोनिया, श्रीमती राखी द्विवेदी, श्रीमती आयुषी भटनागर, डॉ. मंजू लता हांडू, श्रीमती किरण जायसवाल, श्रीमती युसरा यूसुफ, डॉ. उपासना मालवीय, श्रीमती प्रीति गुप्ता, श्रीमती साधना गुप्ता, श्रीमती सुनीता भारती तथा संगठन की अन्य सदस्याएं भी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में प्रयागराज मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती वंदना अग्रवाल भी उपस्थित रहीं। समारोह का उद्देश्य महिलाओं के उत्कृष्ट योगदान को सम्मान देना तथा उन्हें आगे भी प्रेरित करना रहा।