गाजीपुर में नाम और पहचान पर सियासी बवाल! “दिलजहाँ” बनी “जूही यादव”? मंत्री पद को लेकर उठे सवाल

गाजीपुर में नाम और पहचान पर सियासी बवाल! ?दिलजहाँ? बनी ?जूही यादव?? मंत्री पद को लेकर उठे सवाल

#गाजीपुर
.
जनपद में एक नाम और पहचान को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि ग्राम चकिया (बद्दोपुर), पोस्ट व थाना करीमुद्दीनपुर, ब्लॉक वाराचँवर, तहसील मुहम्मदाबाद की निवासी दिलजहाँ उर्फ जूही यादव, पुत्री फूल मुहम्मद ने पहले दिलजहाँ नाम से बीडीसी (क्षेत्र पंचायत सदस्य) का चुनाव लड़ा था, जबकि वर्तमान में वह जूही यादव नाम से भाजपा संगठन में मंत्री पद पर बताई जा रही हैं।

स्थानीय स्तर पर यह मामला अब चर्चा का विषय बन गया है। सवाल उठ रहे हैं कि क्या नाम और पहचान बदलकर राजनीतिक पद हासिल किया गया है, या इसके पीछे कोई अन्य वजह है।

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि नाम और जाति को लेकर कोई तथ्य छिपाया गया है तो इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं कुछ लोग इसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता से जोड़कर भी देख रहे हैं।

फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है, लेकिन क्षेत्र में यह मुद्दा तेजी से तूल पकड़ रहा है।

अब सबकी नजर इस पर है कि प्रशासन या संबंधित राजनीतिक संगठन इस मामले पर क्या रुख अपनाता है और सच्चाई क्या निकलकर सामने आती है।

#ModiHaiToMumkinHai
#YogiAdityanath #gajipurborder #LetestUpdate #गाजीपुर #AmitShah #newpostchallenge