श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक एग्जीक्यूटिव वेटिंग लाउंज का शुभारंभ यात्रियों को मिलेगा प्रीमियम सुविधाओं का अनुभव! सीनियर डीसीएम उचित सिंघल......

श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर अत्याधुनिक एग्जीक्यूटिव वेटिंग लाउंज का शुभारंभ यात्रियों को मिलेगा प्रीमियम सुविधाओं का अनुभव

जम्मू। श्रीनगर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक एग्जीक्यूटिव वेटिंग लाउंज का शुभारंभ किया गया है उत्तर रेलवे के नॉर्दर्न रेलवे के जम्मू रेलवे मंडल द्वारा यह पहल यात्रियों को बेहतर और आरामदायक सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है यह पहल मंडल रेल प्रबंधक विवेक कुमार के निर्देशन में शुरू की गई है इस नए लाउंज के शुरू होने से घाटी में आने-जाने वाले यात्रियों और पर्यटकों को स्टेशन पर इंतजार के दौरान एक प्रीमियम और आरामदायक अनुभव मिलेगा रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह एग्जीक्यूटिव वेटिंग लाउंज अब पूरी तरह कार्यात्मक हो चुका है। इसे आधुनिक डिजाइन और एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है, ताकि यात्रियों को ट्रेन की प्रतीक्षा करते समय किसी प्रकार की असुविधा न हो लाउंज में उपलब्ध प्रमुख सुविधाए आरामदायक और आधुनिक बैठने की व्यवस्था

हाई-स्पीड वाई-फाई सुविधा खान-पान के विकल्प

शांत और स्वच्छ वातावरण प्रीमियम स्तर की आरामदायक सेवाएं लाउंज की सीटें और शुल्क

लाउंज में 14 रिक्लाइनर सोफा लगाए गए हैं, जहां यात्री ₹50 प्रति घंटा (प्रति व्यक्ति) की दर से आराम कर सकते हैं इसके अलावा परिवार या समूह में यात्रा करने वालों के लिए 50 टू-सीटर सोफा सीटें उपलब्ध हैं जिनका शुल्क ₹20 प्रति घंटा (प्रति व्यक्ति) निर्धारित किया गया है।

जम्मू मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि यह लाउंज आधुनिक साज-सज्जा और शांत वातावरण से सुसज्जित है इससे यात्रियों को स्टेशन की भीड़-भाड़ से दूर एक बेहतर और आरामदायक स्थान मिलेगा उन्होंने कहा कि रेलवे की इस पहल से कश्मीर आने-जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को ट्रेन की प्रतीक्षा के दौरान विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा।