पीलीभीत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का किया गया आयोजन, जिलाधिकारी पीलीभीत और विधायक पूरनपुर ने बर बधुओं को आशीर्वाद दिया। मुस्लिम धर्म के जोड़ों ने भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह य

लोकेशन पीलीभीत
राजेश गुप्ता
मो 9719672920

पीलीभीत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का किया गया आयोजन, जिलाधिकारी पीलीभीत और विधायक पूरनपुर ने बर बधुओं को आशीर्वाद दिया।
मुस्लिम धर्म के जोड़ों ने भी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का लाभ लिया।

पीलीभीत में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन पीलीभीत की नवीन मंडी स्थल पर किया गया है।यह सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन चार दिन चलेगा, जिसमें पहले दिन पूरनपुर के 410 जोड़ो ने दाम्पत्य जीवन में प्रवेश किया,इसमें हिंदू और मुस्लिम जोड़ों ने सामूहिक विवाह समारोह में भाग लिया,इस अवसर पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान के साथ डीएम और एसपी भी मौजूद रहे.यह आयोजन समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित किया गया। आज पूरनपुर विधानसभा के जोड़ों का विवाह कराया गया है वहीं कल 10 मार्च को सदर विधानसभा और 11 मार्च को बरखेड़ा विधानसभा और 12 मार्च को बीसलपुर विधानसभा क्षेत्र से जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा।