जम्मू मंडल के टीटीई ने यात्री को कैसे किया खुश! सीनियर डीसीएम उचित सिंघल क्या बोले......

जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने पेश की ईमानदारी की मिसाल : यात्री को लौटायामोबाइल

जम्मू मंडल का टिकट चेकिंग स्टाफ वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल के मार्गदर्शन में निरंतर अपनी ईमानदारी की मिसाल कायम करता हैं, इसी ईमानदारी की मिसाल को कायम रखते हुए,09 मार्च को जम्मू मंडल के टिकट चेकिंग स्टाफ ने एक बार फिर अपनी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी का परिचय दिया है, जिसमें जम्मू स्टेशन के टिकट चेकिंग स्टाफ दीपक शर्मा ने ड्यूटी के दौरान अपनी सजगता और ईमानदारी से यात्री को उसका खोया हुआ, मोबाइल फोन सुरक्षित वापस किया।

इस सराहनीय घटनाक्रम पर नजर डालें तो, टिकट चेकिंग स्टाफ को ट्रेन संख्या 12471 (स्वराज एक्सप्रेस) में कठुआ से जम्मू के बीच चेकिंग के दौरान ट्रेन के स्लीपर कोच में एक मोबाइल फोन मिला। चेकिंग स्टाफ ने तुरंत मोबाइल को अपने संरक्षण में लिया और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया तथा ट्रेन के जम्मू स्टेशन पहुंचते ही उन्होंने बिना किसी देरी के स्टेशन के पूछताछ प्रणाली के माध्यम से सार्वजनिक घोषणा करवाई, ताकि संबंधित यात्री को सूचित किया जा सके।

घोषणा सुनकर यात्री तुरंत, टिकट चेकिंग कार्यालय पहुंचा। आगे कि कार्यवाही में पहचान और सत्यापन प्रक्रिया के बाद, यात्री को उनका मोबाइल फोन सौंप दिया गया।

अपना मोबाइल फोन पाकर यात्री ने रेलवे तथा टिकट चेकिंग स्टाफ का आभार व्यक्त किया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, उचित सिंघल ने उत्कृष्ट कार्य पर टिप्पणी करते हुए कहा, " कि जम्मू मंडल अपने यात्रियों की न केवल सुखद यात्रा, बल्कि उनके सामान की सुरक्षा के लिए भी निरंतर तत्पर रहता है।हमारे चेकिंग स्टाफ ने जो कार्य किया है, वह रेलवे की नैतिकता और ईमानदारी का सर्वोच्च उदाहरण है। चलती ट्रेन में लावारिस सामान मिलने पर उसे पूरी पारदर्शिता के साथ उसके असली मालिक तक पहुँचाना एक चुनौतीपूर्ण कार्य होता है, जिसे चेकिंग स्टाफ ने पूरी निष्ठा के साथ निभाया। यह घटना दर्शाती है कि भारतीय रेल का हर कर्मचारी यात्री सेवा के प्रति कितना गंभीर है। मैं उनकी इस ईमानदारी की सराहना करता हूँ और उम्मीद करता हूँ, कि अन्य रेलकर्मी भी इसी कर्तव्यनिष्ठा का अनुसरण करेंगे।"

राघवेंद्र सिंहजनसम्पर्क निरीक्षकजम्मू मंडल