शासकीय प्राथमिक शाला खरतुली में महिला दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन*

धमतरी: शासकीय प्राथमिक शाला खरतुली में विश्व महिला दिवस के अवसर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्कूल की महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया, जिनमें शिक्षिकाएं, रसोइये और स्वीपर दीदी शामिल थीं।

कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन और पूजन अर्चन से हुई। इसके बाद शिक्षिका राजेश्वरी और तारकेश्वरी ने महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए।

इस अवसर पर प्रधान पाठक दीनबन्धु सिन्हा और बाल संसद के सदस्यों ने महिला कर्मचारियों का स्वागत श्रीफल, कलम और कपड़े देकर किया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानपाठक दीनबन्धु सिन्हा ने किया।

कार्यक्रम में शिक्षिका राजेश्वरी ठाकुर, तारकेश्वरी सोनबेर, रसोइया ललिता, ओमेश्वरी, स्वीपर तुलसी उइके और बाल संसद के सदस्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।