अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मातृ शक्तियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते तत्र रमन्ते देवता के भाव को अंतर्मन में रखकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के तत्वावधान व डॉ सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में चेयरमैन फ़तेहपुर व कार्यकारिणी सदस्य इंडियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा मातृ शक्तियों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत अनामिका श्रीवास्तव उपजिलाधिकारी सदर,प्रेमा सिंह राठौर पूर्व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बीजेपी,शिक्षिका छाया श्रीवास्तव,सीमा बाजपेई, रुपाली श्रीवास्तव, चिकित्सक डॉ आसमां खान,डॉ अचला पांडेय,गंगा समग्र से साधना चौरसिया,क्षय रोगियों के लिए सेवारत कल्पना सिंह को डॉ अनुराग श्रीवास्तव द्वारा पुष्पवर्षा व शाल भेंटकर सम्मानित किया गया साथ ही सभी को चिकनपॉक्स बचाव हेतु होमियोपैथिक औषधि प्रदान कर समाजहित में सभी के योगदान हेतु आभार व्यक्त कर उनके उत्तम स्वास्थ्य हेतु शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर प्रमुख सहयोगी आजीवन सदस्य प्रेमचंद्र मौर्य उपस्थित रहे।