शिक्षाविद हेमसुंदर गुप्त जी की 111वीं जयंती मनाई गई, ऐतिहासिक धरोहर पुरातन भवन के संवर्धन का लिया गया संकल्प

रायगढ़ । रायगढ़ पूर्वी अंचल के पुरोधा, युगपुरुष, शिक्षाविद साहित्यकार एवं कवि स्वर्गीय हेमसुंदर गुप्त जी की 111वीं जयंती मनाई गई। हेमसुंदर गुप्त शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महापल्ली के प्रांगण में उनके मूर्ति पर हेमसुंदर गुप्त जी के भतीजे दशरथ गुप्त, शेष चरण गुप्त , शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टीकाराम प्रधान, माध्य विभाग के अध्यक्ष हरिवंधु सा, प्राचार्या सुश्री जे.सुजाता राव सहित शालेय स्टाफ ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया। दशरथ गुप्ता और टीकाराम प्रधान ने दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर शालेय छात्रों को उनके द्वारा समाज को दी गई अवदानों की जानकारी दी गई। वहीं एस एम डी सी की बैठक में हेमसुंदर गुप्त एवं ग्रामीणों द्वारा बनाई गई ऐतिहासिक धरोहर शाला भवन के रख रखाव जीर्णोद्धार के लिए संकल्प लिया गया। आगामी दिवस भूत पूर्व छात्रों एवं शिक्षा प्रेमियों जन प्रतिनिधियों की बैठक आहूत कर जर्जर शाला भवन के संवर्धन की रूपरेखा तय किया जाएगा । बैठक में बटमूल आश्रम शिक्षण समिती के अध्यक्ष एन आर प्रधान ,रमेश गुप्ता , हरिअर्जुन यादव, जीवन मेहर सरपंच महापल्ली श्रीमती तपस्विनी किसान सहित स्कूली स्टॉफ़ उपस्थिति थे।