मुरादाबाद शिवसेना (शिंदे गुट) ने मनाया होली मिलन समारोह

मुरादाबाद शिवसेना (शिंदे गुट) ने मनाया होली मिलन समारोह

मुरादाबाद। शिवसेना (शिंदे गुट) ने जिला कार्यालय पर धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह
शिवसेना (शिंदे गुट) द्वारा जिला कार्यालय पर होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला प्रमुख नन्हे चौधरी ने किया। इस अवसर पर सभी शिवसैनिकों ने एक-दूसरे को रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
राज्य सचिव राम प्रसाद प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और इसे आपसी सौहार्द व मिल-जुलकर मनाना चाहिए। वहीं मंडल प्रमुख गुड्डू सैनी ने सभी से आग्रह किया कि किसी पर जबरदस्ती रंग न लगाया जाए और पर्व को प्रेम व सद्भाव के साथ मनाया जाए।
इस मौके पर महानगर प्रमुख रजत श्रोत्रय ने अपने बयान में कहा,
?होली सामाजिक समरसता और भाईचारे का पर्व है। शिवसेना (शिंदे गुट) सदैव समाज को जोड़ने और प्रेम, सौहार्द व आपसी सम्मान के मूल्यों को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे आयोजन संगठन की एकता और जनसेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करते हैं।?
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम प्रसाद प्रजापति (राज्य सचिव), गुड्डू सैनी (मंडल प्रमुख), नितिन वर्मा (मंडल प्रभारी), मनोज कुमार (जिला प्रभारी), राकेश प्रजापति (युवा जिला प्रमुख), मुकेश सक्सेना (मंडल उप प्रमुख), ठाकुरदास सैनी (मंडल सचिव), मंगली सैनी, मुकेश दिवाकर (जिला उप प्रमुख) सहित अनेक शिवसैनिक उपस्थित रहे।