सुबेदागंज स्थित मंडल बहुउद्देशीय प्रशिक्षण संस्थान में पूर्व सैनिक कर्मचारियों हेतु प्वाइंट्समैन प्रशिक्षण का शुभारम्भ

सुबेदागंज स्थित मंडल बहुउद्देशीय प्रशिक्षण संस्थान में पूर्व सैनिक कर्मचारियों हेतु प्वाइंट्समैन प्रशिक्षण का शुभारम्भ

मंडल रेल प्प्ररबंधक प्यारयागाराज मंडल रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में मंडल द्वारा रेल संचालन की सुरक्षा एवं कार्यकुशलता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 26 फरवरी को मंडल बहुउद्देशीय प्रशिक्षण संस्थान, सुबेदागंज में पूर्व सैनिक (Armed Forces) कर्मचारियों के लिए प्वाइंट्समैन प्रशिक्षण कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया गया।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन वरि. मंडल परिचालन प्रबंधक (समन्वय)अकांशु गोविल, वरि. मंडल कार्मिक अधिकारी वैभव कुमार गुप्ता, वरि. मंडल परिचालन प्रबंधक (G & G)मयंक राणा, मंडल परिचालन प्रबंधक (मूवमेंट) तथा सहायक परिचालन प्रबंधक (कोचिंग) की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। अधिकारियों द्वारा प्रतिभागी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनके अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं देशसेवा के अनुभव को भारतीय रेल की कार्यप्रणाली में अत्यंत उपयोगी बताते हुए उन्हें सफल प्रशिक्षण हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में Armed Forces से सेवानिवृत्त 40 कर्मचारियों को प्वाइंट्समैन के दायित्वों एवं रेलवे परिचालन प्रणाली से संबंधित व्यवहारिक एवं सैद्धांतिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण की अवधि 24 कार्य दिवस निर्धारित की गई है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के उपरांत इन कर्मचारियों की विभिन्न स्टेशनों पर नियुक्ति की जाएगी, जहां वे रेल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए प्वाइंट्समैन के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे।अभी इनकी संख्या 40 है ,धीरे धीरे इनकी संख्या बढ़ेगी । एम ओ यू में कुल 271 सैनिकों के लिए हस्ताक्षर हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षणार्थियों की सुविधा एवं अध्ययन को ध्यान में रखते हुए विशेष रूप से तैयार की गई नई प्रशिक्षण पुस्तिका का भी अधिकारियों द्वारा विमोचन किया गया। इस पुस्तिका में प्वाइंट्समैन के कर्तव्य, सिग्नलिंग व्यवस्था, सुरक्षित शंटिंग प्रक्रिया, स्टेशन संचालन प्रणाली, आपातकालीन परिस्थितियों में कार्यवाही तथा सुरक्षा मानकों से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों का विस्तृत समावेश किया गया है।

अधिकारियों ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व सैनिकों का अनुशासन, कार्य के प्रति प्रतिबद्धता तथा कठिन परिस्थितियों में कार्य करने की क्षमता रेलवे संचालन की सुरक्षा के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी। यह पहल न केवल रेलवे में मानव संसाधन को सुदृढ़ करेगी, बल्कि पूर्व सैनिकों के पुनर्वास एवं सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम में प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षकों, पर्यवेक्षकों एवं अन्य रेलकर्मियों की उपस्थिति रही तथा सभी ने प्रशिक्षणार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।