केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने जिला पीलीभीत में गाड़ी संख्या12035/12036 टनकपुर–दिल्ली–टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस को पीलीभीत जनपद के मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर पीलीभी

राजेश गुप्ता
लोकेशन पीलीभीत
मो 9719672920


केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने जिला पीलीभीत में गाड़ी संख्या12035/12036 टनकपुर?दिल्ली?टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस को पीलीभीत जनपद के मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर पीलीभीत को किया गया समर्पित।

मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन पर गाडी के ठहराव से सैकड़ों यात्रियों को मिलेगी सुविधा।

नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह ने की थी बड़ी पैरवी।

पीलीभीत जनपद के मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन पर आज भाजपा के पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के द्वारा गाड़ी संख्या 12035/12036 टनकपुर?दिल्ली?टनकपुर जनशताब्दी एक्सप्रेस को मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर पीलीभीत को समर्पित कर दिया गया है।आपको बता दें रेलवे स्टेशन पर इस महत्वपूर्व ठहराव द्वारा सफर करने वाले क्षेत्रीय सैकड़ो यात्रियों को सुविधा प्राप्त होगी।नगर पंचायत अध्यक्ष निशांत प्रताप सिंह के द्वारा बडी पैरवी की गई थी। जिस वजह से मझोला पकड़िया रेलवे स्टेशन पर गाड़ी का यह महत्वपूर्ण ठहराव हो पाया है।