छत्तीसगढ़ बजट2026-27 : सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने वाला ऐतिहासिक बजट – प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ*

रायपुर!प्रोफेसर (डॉ.) संजीव कर्माकर "वशिष्ठ", प्रदेश सह-संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ, बीजेपी, छत्तीसगढ़ ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं माननीय वित्त मंत्री ओ. पी. चौधरी को विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया है। उन्होंने कहा कि यह बजट छत्तीसगढ़ राज्य में सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने वाला, दूरदर्शी एवं जनकल्याणकारी बजट है। माननीय श्री कांतिलाल जैन प्रदेश संयोजक शिक्षा प्रकोष्ठ भाजपा ने आभार व्यक्त किया है. उन्होंने विष्णुदेव साय सरकार को विकास के लिए बजट हेतु धन्यवाद ज्ञापित कुया है.

उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने लगभग ₹1.72 लाख करोड़ का व्यापक बजट प्रस्तुत किया है, जो विकास और वित्तीय अनुशासन का संतुलित उदाहरण है। शिक्षा क्षेत्र के लिए लगभग ₹22,380 करोड़ का प्रावधान किया गया है, जिससे विद्यालयी शिक्षा, उच्च शिक्षा तथा अधोसंरचना विकास को सुदृढ़ आधार मिलेगा। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को लगभग ₹16,560 करोड़ आवंटित किए गए हैं, जिनसे ग्राम सड़क, आवास एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार होगा। कृषि एवं किसान कल्याण के लिए लगभग ₹13,507 करोड़ निर्धारित किए गए हैं, जिनका उपयोग धान खरीदी, सिंचाई, कृषि यंत्रीकरण एवं किसान हितैषी योजनाओं में किया जाएगा।

स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के लिए लगभग ₹8,050 करोड़ का प्रावधान रखा गया है, जिससे अस्पतालों के उन्नयन, नई चिकित्सा सुविधाओं तथा मेडिकल कॉलेजों की स्थापना को बढ़ावा मिलेगा। लोक निर्माण विभाग (PWD) के अंतर्गत सड़क एवं पुल निर्माण के लिए लगभग ₹9,450 करोड़ निर्धारित किए गए हैं, जबकि जल संसाधन एवं सिंचाई परियोजनाओं हेतु लगभग ₹3,500 करोड़ का प्रावधान किया गया है। औद्योगिक विकास के लिए लगभग ₹250 करोड़ की राशि से नए औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे। वन एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु लगभग ₹930 करोड़ तथा इलेक्ट्रिक वाहन (EV) प्रोत्साहन के लिए ₹100 करोड़ का प्रावधान राज्य के सतत एवं हरित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

प्रो. (डॉ.) करमाकर ने कहा कि यह बजट शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, आधारभूत संरचना एवं औद्योगिक प्रगति जैसे सभी प्रमुख क्षेत्रों में संतुलित रूप से संसाधनों का वितरण कर ?विकसित छत्तीसगढ़? के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में निर्णायक सिद्ध होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश की प्रगति को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगा।