कानून-व्यवस्था मजबूत करने सड़कों पर उतरी पुलिस

कानून-व्यवस्था मजबूत करने सड़कों पर उतरी पुलिस

#Hardoi

.

शहर में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम करने के उद्देश्य से शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने संयुक्त पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने न सिर्फ संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया,बल्कि आम लोगों से सीधा संवाद कर उन्हें सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में सहयोग के लिए प्रेरित किया।

पैदल मार्च में एसपी अशोक कुमार मीणा ने एएसपी पूर्वी सुबोध गौतम, सीओ सिटी अंकित मिश्रा और पुलिसबल के साथ नगर में की पैदल गस्त...

असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें-

भ्रमण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों,रहवासियों और राहगीरों से जनसंवाद किया। लोगों से अपील की गई कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि,अपराध या असामाजिक तत्वों की सूचना तत्काल पुलिस को दें, साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने में पुलिस का सहयोग करने का आग्रह भी किया गया।

#swaragininews #hardoi_city #hardoinews #hardoi #HardoiPolice