पीलीभीत मे रिश्ता तय होने के बाद शादी से पहले दहेज की मांग के चलते युवती ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन,हालत गंभीर, शिकायत पर महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ डीपी एक्ट के अंतर्गत पुलिस ने किया मु

राजेश गुप्ता
लोकेशन/जहानाबाद पीलीभीत
मो 9719672920

पीलीभीत मे रिश्ता तय होने के बाद शादी से पहले दहेज की मांग के चलते युवती ने जहरीले पदार्थ का किया सेवन,हालत गंभीर,

शिकायत पर महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ डीपी एक्ट के अंतर्गत पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।


पीलीभीत जनपद की कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम परेवा वैश्य से एक दिल को विचलित करने वाला मामला निकालकर प्रकाश में आया है जहां पर गांव के ही रहने वाले एक युवक ने रिश्ता तय होने के बाद से लड़की वालों से दहेज की मांग कर दी जबकि एक माह बाढ़ ही दोनों की शादी होनी थी,लगातार दहेज की मांग के चलते परेशान होकर लड़की ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया,जिस वजह से लड़की की हालत बिगड़ गई और उसे अमरिया के भोला अस्पताल में भर्ती करबाना पड़ा।युवती के पिता की ओर से दिए गए शिकायत पत्र पर थाना जहानाबाद पुलिस के द्वारा दहेज लोभी शाहरुख खान,अरबाज खान,फैज खान पुत्रगण अहमद मियां और अहमद मियां पुत्र ना मालूम तथा रुखसाना पत्नी अहमद मियां सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।पीड़िता के द्वारा मीडिया को जानकारी देते हुए बताया गया है मुझे शाहरुख खान ने बहुत परेशान कर दिया था बार-बार दहेज के लिए डिमांड कर रहा था मैं दिमाग से परेशान हो गई थी इसलिए मैंने आत्मघाती कदम उठाया है।