मारपीट के आरोप में सपा नेता को जेल भेजने पर भड़के सपाई

पीलीभीत। ईंट भट्टे पर कार्य करने वाले उन्नाव के गुलहेरिया क्षेत्र के ग्राम धवानी निवासी मिथुन कुमार ने अमरिया क्षेत्र के धुंधरी गांव में सपा जिला उपाध्यक्ष पर बंधक बनाकर मारपीट का आरोप लगाया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मकदूम खान और उनके भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जिससे समाजवादी पार्टी के नेता और पदाधिकारी भड़क गए। सपा जिलाध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष की गिरफ्तारी का विरोध किया। गुरुवार को सपाइयों ने पैदल जुलूस निकालकर विरोध करते हुए एडीएम एफआर को ज्ञापन दिया।
ईंट भट्ठे पर काम करने वाले श्रमिक केसाथ मारपीट और धमकाने के मामले में अमरिया पुलिस ने सपा के जिला उपाध्यक्ष मखदूम खां और उनके भाई को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को शांति भंग में चालान कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बुधवार रात को श्रमिक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया था।