पीलीभीत में -प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी व युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन। पुलिस जांच में जुटी।

राजेश गुप्ता
लोकेशन:-पीलीभीत
मो 9719672920

पीलीभीत में -प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी व युवक ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन।पुलिस जांच में जुटी।

एंकर:-पीलीभीत के सेहरामऊ थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेम प्रसंग के चलते बुधवार दोपहर करीब 12:30 बजे एक किशोरी और एक युवक ने गांव के बाहर खेत में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।कुछ ही देर में दोनों की हालत बिगड़ने लगी।आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद आनन-फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।डॉक्टर के अनुसार दोनों की स्थिति नाजुक है।घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतिक दहिया भी अस्पताल पहुंचे और दोनों की हालत के बारे में चिकित्सकों से जानकारी ली।उन्होंने परिजनों से भी बातचीत कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई।पुलिस प्रारंभिक जांच में मामले को प्रेम प्रसंग से जुड़ा बता रही हैं।
फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि दोनों ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया।पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में सीओ पूरनपुर प्रतीक दहिया के द्वारा जानकारी दी गई है।