सर्व यादव समाज के तत्वाधान में शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का भव्य स्वागत

बैकुंठपुर।सर्व यादव समाज के तत्वाधान में ग्राम पंचायत आमगांव में माननीय शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। पूरे आयोजन में उत्साह और एकजुटता का वातावरण देखने को मिला कार्यक्रम की शुरुआत मंत्री जी के पुष्पगुच्छ एवं शॉल श्रीफल से सम्मान के साथ हुई। समाज के प्रतिनिधियों ने शिक्षा मंत्री को समाज की विभिन्न मांगों एवं क्षेत्र के शैक्षणिक विकास से जुड़े विषयों से अवगत कराया। इस अवसर पर मंत्री जी ने शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी तथा ग्रामीण अंचलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।कार्यक्रम में विशेष रूप से युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष परमेश्वर यादव, कोरिया जिला सर्व यादव समाज के संरक्षक रेवा यादव, जिला अध्यक्ष राम विनोद यादव, जिला कार्यकारी अध्यक्ष गोरेलाल यादव, चिरमिरी नगर निगम के अध्यक्ष रामनरेश राय, अधिवक्ता जितेंद्र नाथ यादव (बैकुंठपुर), परमानंद यादव, युवा मोर्चा के ब्लॉक अध्यक्ष मनोज यादव, राम यादव, हेमंत यादव, महेश यादव, मारकंडे यादव, राम सिहासन यादव, राजेश यादव सहित समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज की एकता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। शिक्षा मंत्री के आगमन से क्षेत्र के युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया और समाज की प्रगति एवं क्षेत्र के विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।