एसएसपी मुरादाबाद ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतेंः अधिकारियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

एसएसपी मुरादाबाद ने जनसुनवाई में सुनीं शिकायतेंः अधिकारियों को त्वरित, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश

मुरादाबाद में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं और शिकायतें सुनीं। प्राप्त जन शिकायतों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई और महिला हेल्पडेस्क को अधिक प्रभावी बनाया जाए। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि पीड़ित या शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से अपने थाने से पुलिस कार्यालय न आना पड़े।

उन्होंने थाना प्रभारियों को यह भी निर्देश दिए कि जिन समस्याओं का समाधान थाना स्तर पर संभव है, उनका समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित किया जाए।